कौन हैं ‘थाला श्री’ वाले क्रिएटर, जो CSK के खराब परफॉर्मेंस के बाद हुए वायरल, जानें कहां से है नाता
सोशल मीडिया पर IPL छाया हुआ है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स और मजेदार वीडियो की बाढ़ आ गई है. खासकर जब टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो उस पर मीम्स और फनी कंटेंट तेजी से वायरल हो जाते हैं.इसी बीच कुछ क्रिएटर्स ने इस स्थिति को मजेदार अंदाज में पेश किया है. ऐसा ही एक नाम राहुल यादव का है, जिनका ‘थाला श्री’ कंटेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Thala Shri IPL Memes: IPL 2026 का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हर मैच के साथ फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी IPL छाया हुआ है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स और मजेदार वीडियो की बाढ़ आ गई है. खासकर जब टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो उस पर मीम्स और फनी कंटेंट तेजी से वायरल हो जाते हैं. इस बार Chennai Super Kings का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है.
लगातार हार के कारण फैंस निराश हैं, लेकिन इसी बीच कुछ क्रिएटर्स ने इस स्थिति को मजेदार अंदाज में पेश किया है. ऐसा ही एक नाम राहुल यादव का है, जिनका ‘थाला श्री’ कंटेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और यहां तक कि स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म भी इस पर कमेंट कर रहे हैं. आइए जानते हैं कौन हैं यह क्रिएटर और क्या है इनके कंटेंट की खास बात.
कौन हैं यह क्रिएटर
सोशल मीडिया के अनुसार इस क्रिएटर का नाम राहुल यादव है. वह खुद को आर्टिस्ट और वीडियो क्रिएटर बताते हैं. उनके साथ दो और लोग वीडियो में नजर आते हैं. राहुल यादव IPL की रीजनल कमेंट्री में नजर आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर भी 518k लोग उन्हें फॉलो करते हैं. राहुल के कंटेंट में दिखें, गाड़ी के नंबर और भाषा के अनुसार वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के मालूम पड़ते है.
किस पर आधारित होता है कंटेंट
राहुल यादव का कंटेंट ज्यादातर IPL और खासकर Chennai Super Kings के प्रदर्शन पर आधारित होता है. इस बार टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा है. लगातार तीन मैच हारने के बाद टीम दबाव में है. कप्तान Ruturaj Gaikwad भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उन्होंने तीन मैचों में केवल 41 रन बनाए हैं, जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
कैसा होता है कंटेंट
राहुल यादव का कंटेंट खास इसलिए है क्योंकि वह इसे पुराने टीवी शो Mahabharat के डायलॉग स्टाइल में बनाते हैं. वीडियो में MS Dhoni, Ruturaj Gaikwad और Sanju Samson जैसे खिलाड़ियों को मजेदार तरीके से दिखाया जाता है. यह यूनिक स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है कि उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
क्यों हो रहा है वायरल
इस कंटेंट में क्रिकेट और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है. फैंस अपनी टीम की हार को भी हंसी में बदलकर देख रहे हैं. यही कारण है कि ‘थाला श्री’ कंटेंट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: आशीष कचोलिया ने खरीदे 15 लाख नए शेयर, इन 3 कंपनियों में बढ़ाया स्टेक, 1585% तक रिटर्न दे चुका है स्टॉक
Latest Stories
₹10 करोड़ होने के बाद भी खुश नहीं! 50 साल के शख्स ने क्यों कहा- अब भारत छोड़ना चाहता हूं
अभी ना जाओ छोड़कर… आशा भोसले, हर युग में कायम रही खनकती आवाज… जिसे स्टारडम की गारंटी के बिना गढ़ा गया था
ड्राइविंग से पहले जान लें ये 8 रोड मार्किंग, नजरअंदाज करना पड़ सकता है जान पर भारी, गाड़ी भी होगी जब्त
