IRCTC कराएगा मां वैष्णो देवी के दर्शन, यात्रियों के लिए कंपनी ने लाया दमदार पैकेज

आईआरसीटीसी के नए पैकेज की मदद से आप अपने परिवार के साथ मां वैष्णव देवी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए आईआरसीटीसी ने मजेदार प्लान की घोषणा की है जिसकी मदद से वैष्णो देवी के साथ ही लोग कई दूसरी जगहों की यात्रा भी कर सकते हैं.

भारतीय रेलवे ने एडवांस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. Image Credit: @GettyImages

त्योहारों का मौसम आ रहा है. ऐसे में कई लोग मां वैष्णो देवी की दर्शन करना चाहते हैं. लेकिन ट्रेन से लेकर ठहरने और खाने का प्रबंध ठीक तरीके से नहीं होने के कारण लोग प्लान कैंसिल कर देते हैं. लेकिन आईआरसीटीसी का नया पैकेज आपके प्लान को कैंसिल नहीं करने देगा. आईआरसीटीसी उन तमाम लोगों के लिए शानदार पैकेज लेकर आया है जो मां वैष्णो देवी के मंदिर जाना चाहते हैं.  

आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन हैंडल से ट्वीट कर अपने स्पेशल पैकेज की जानकारी दी. आईआरसीटीसी ने ट्वीट में लिखा, “अपनी आध्यात्मिक यात्रा को पूर्ण करने का अवसर छूट ना जाए. हरिद्वार-ऋषिकेश के साथ माता वैष्णो देवी के लिए होने वाले यात्रा में आज ही बुकिंग करें.” आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को 10 दिन 9 रात के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर की दर्शन करने का मौका दे रहा है. ट्वीट के मुताबिक पैकेज की कीमत 17,940 रुपये प्रति व्यक्ति है. पैकेज का कोड- SCZBG31 है.

आईआरसीटीसी के मुताबिक इस पैकेज के जरिये यात्री आगरा, मथुरा, वैष्णो देवी, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसी जगहों का टूर कर सकते हैं. इसके अलावा, यात्रियों को ट्रेन के अलावा बस, होटल, खाना, गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी. यात्रा की शुरुआत 17 अक्टूबर से होनी है. वहीं खास इस सफर के लिए ट्रेन में कुल 578 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें स्लीपर डिब्बे के लिए 320 सीट, 3 एसी में 206 सीट और 2 एसी में 52 सीट है.

बता दें कि हर साल हजारों लोग मां वैष्णो देवी की दर्शन के लिए जम्मू शहर में कटरा नगर के पास की पहाड़ियों पर स्थित मंदिर जाते हैं. इन पहाड़ियों को त्रिकुटा कहा जाता है. यहां पर मां वैष्णो देवी की स्वयंभू तीन मूर्तियां हैं. जिनमें काली, सरस्वती और माता लक्ष्मी पिंडी के रूप में जाना जाता है.

Latest Stories

Monsoon Alert; मौसम का बदला मिजाज! दिल्ली पहुंचा मानसून, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

कहां छाएंगे काले बादल, कहां बरसेंगे मेघ? दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

IMD Weather Alert: दिल्ली में कब बरसेंगे बादल? यूपी-बिहार समेत कई राज्यों पर IMD का बड़ा अपडेट

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल, पीएम मोदी नहीं जाएंगे ईरान

कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं हीटवेव, यूपी में 43°C पहुंचा पारा; जानें अगले 7 दिनों तक देशभर में कैसा रहेगा मौसम