TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

जाना चाहते अंडमान और निकोबार, जानें कितना आएगा खर्च, प्लेन से लेकर समुद्र तक की है डिटेल

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचने के लिए आप हवाई मार्ग (2-3 घंटे) या जल मार्ग (2.5-4 दिन) को चुन सकते हैं. देश के प्रमुख शहरों जैसे चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, और मुंबई से यहां के लिए नियमित उड़ानें हैं, जबकि समुद्र मार्ग से पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के लिए चेन्नई, कोलकाता और विशाखापत्तनम से जहाज चलते हैं.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कैसे पहुंचें, जानें पूरा डिटेल

अगर आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा की योजना बना रहे हैं लेकिन यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वहां कैसे पहुंचना है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. हम आपको आरामदायक और सुविधाजनक तरीके से अंडमान पहुंचने के सभी विकल्पों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. आप दो तरीके से अंडमान जा सकते हैं पहला है हवाई मार्ग और दूसरा है जल मार्ग. आइए जानते हैं कि आप भारत के विभिन्न शहरों से अंडमान कैसे पहुंच सकते हैं.

जल मार्ग यानी क्रूज से अंडामान कैसे पहुंचे

आप अंडमान द्वीप समूह तक समुद्र के रास्ते भी पहुंच सकते हैं. अंडमान को कोलकाता, चेन्नई और विशाखापत्तनम के प्रमुख पोर्ट से अच्छी कनेक्टिविटी है. हालांकि क्रूज की सफर में समय बहुत लगता है. इससे यात्रा करने में लगभग 2.5 से 4 दिन का समय लगता है, जो जहाज और मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है.

अंडमान को कनेक्ट करने वाली प्रमुख जहाज है मुख्य जहाज एम.वी. नानकॉरी, एम.वी. निकोबार, ए,म.वी. अकबर, एम.वी. स्वराज द्वीप और एम.वी. हर्षवर्धन हैं. ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी सरकारी जहाज है तो आपको इनमें वह लग्जरी सुविधाएं नहीं मिलेगी जो प्राइवेट क्रूज में मिलता है. इन जहाजों की टिकट बुकिंग आप चेन्नई, कोलकाता और विशाखापत्तनम से कर सकते है.

जानें देश के विभिन्न शहरों से कैसे और कितने समय में पहुंचे,

चेन्नई से अंडमान:

हवाई मार्ग से: चेन्नई से अंडमान की उड़ान में लगभग 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है.
जल मार्ग से: चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक की यात्रा में लगभग 60 घंटे (2.5 दिन) का समय लगता है.

मुंबई से अंडमान:

हवाई मार्ग से: मुंबई से पोर्ट ब्लेयर तक की उड़ान में लगभग 5 घंटे 20 मिनट का समय लगता है.
जल मार्ग से: मुंबई से अंडमान तक पहुंचने के लिए पहले चेन्नई या कोलकाता जाएं, फिर वहां से जहाज लें.

दिल्ली से अंडमान:

हवाई मार्ग से: दिल्ली से अंडमान की उड़ान में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है.
जल मार्ग से: समुद्र से यात्रा करने में लगभग 2.5 से 3 दिन का समय लगता है.

कोलकाता से अंडमान:

हवाई मार्ग से: कोलकाता से अंडमान की उड़ान में लगभग 2 से 2.5 घंटे का समय लगता है.
जल मार्ग से: कोलकाता से अंडमान तक की यात्रा में लगभग 66 घंटे (2.5 दिन) का समय लगता है.

हैदराबाद से अंडमान:

हवाई मार्ग से: हैदराबाद से अंडमान की उड़ान में लगभग 7 घंटे 20 मिनट का समय लगता है, जिसमें एक या दो स्टॉप होते हैं.
जल मार्ग से: हैदराबाद से अंडमान के लिए कोई सीधा समुद्र मार्ग नहीं है. आपको पहले चेन्नई, कोलकाता या विशाखापत्तनम जाना होगा, फिर वहां से जहाज लेना होगा.

अहमदाबाद से अंडमान:

हवाई मार्ग से: अहमदाबाद से अंडमान की उड़ान में लगभग 6 घंटे 55 मिनट का समय लगता है, जिसमें कनेक्टिंग उड़ानें शामिल होती हैं.

जल मार्ग से: अहमदाबाद से अंडमान तक पहुंचने के लिए पहले चेन्नई, कोलकाता या विशाखापत्तनम जाना होगा, फिर वहां से जहाज लेना होगा.

बैंगलोर से अंडमान:

हवाई मार्ग से: बैंगलोर से अंडमान की उड़ान में लगभग 2 घंटे 35 मिनट का समय लगता है.

जल मार्ग से: बैंगलोर से अंडमान तक कोई सीधा समुद्री मार्ग नहीं है. आपको पहले चेन्नई, कोलकाता या विशाखापत्तनम जाना होगा, फिर वहां से जहाज लेकर अंडमान पहुँचना होगा.