देशभर में भीषण गर्मी का अलर्ट, कई राज्यों में 44 डिग्री तक जाएगा पारा; IMD ने किया अलर्ट

देशभर में मौसम फिलहाल दोहरे रूप में दिख रहा है. एक तरफ भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश और तूफान का खतरा बना हुआ है. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Salman Ali/HT via Getty Images

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. एक तरफ जहां तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का कहर

देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र के अकोला में सबसे ज्यादा 44.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ. दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कई इलाकों जैसे पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 16 से 20 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना है. इससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों और मजदूरों पर भी असर पड़ सकता है.

कई राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा

जहां एक तरफ गर्मी बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और कुछ दूसरे राज्यों में मौसम बदल रहा है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में तेज बारिश, बिजली और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का उतार-चढ़ाव

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 19 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ और हवा के दबाव में बदलाव को बताया जा रहा है, जिससे मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढे़ं- Nifty Outlook 17 April: डेली चार्ट पर बनी लंबी बुलिश कैंडल, अब क्या हो आगे की रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय

दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. वहीं गुजरात और कोंकण क्षेत्र में भी गर्मी के साथ नमी बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है.





Latest Stories

TIME मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में ट्रंप-Xi समेत 4 भारतीयों के नाम, सुंदर पिचाई से लेकर रणबीर कपूर के इस काम का माना लोहा

इस शुक्रवार OTT पर धमाका, Taapsee Pannu से लेकर Vijay Varma का दिखेगा जलवा, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

अब झुलसाएगी गर्मी! UP में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; दिल्ली-राजस्थान समेत कई इलाकों में लू का अलर्ट

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट तक बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार दिल्ली गए, क्या खत्म होगी शराबबंदी, नए CM सम्राट चौधरी के इन 3 बयानों से मिल जाएगा जवाब

लोकसभा में 357 सीटों का होगा इजाफा! जानें आपकी सीट का क्या होगा, कैसे पड़ेंगे वोट और महिलाओं के लिए क्या बनेगा फॉर्मूला