मुंबई के टाइम्‍स टावर में लगी भयंकर आग, पांच साल में तीसरी बार हुआ कैंपस में हादसा

मुंबई के कमला मिल्स परिसर में बनें टाइम्‍स टावर में भीषण आग लग गई. घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है. आग पर काबू पाने के लिए 8 दमकल गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं.

मुंबई के टाइम्‍स टावर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी इसे बुझाते हुए Image Credit: PTI

मुंबई के लोअर परेल इलाके में 15 मंजिला टाइम्स टॉवर इमारत में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आग बिजली के पाइप से लगी है. पंद्रह मंजिला इस इमारत की सातवीं और तीसरी मंजिल के बीच आग लगी है. आग बुझाने का काम चल रहा है, इसके लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाडि़यों और सात बड़े टैंकरों को लगाया गया है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

फायर ब्रिगेड विभाग ने इसे लेवल 2 यानी आग लगने की बड़ी घटना घोषित की है. इसके लिए दमदल गाडि़यों और दूसरे अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया है. बीएमसी के एमएफबी, पुलिस, एम्बुलेंस सेवाएं, बेस्ट सप्लाई वार्ड के कर्मचारियों को भी मौके पर भेजा गया है. घटना के बारे में मनसे नेता संदीप देशपांडे का कहना है कि पांच साल में तीसरी बार कमला मिल्स परिसर में आग लगी है. बता दें टाइम्‍स टावर इसी कमला मिल्‍स परिसर में हैं. देशपांडे का आरोप है कि इमारतों का कोई अग्नि ऑडिट नहीं है, इसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है जिस वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं.

इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

इससे पहले 29 दिसंबर, 2017 को कमला मिल्स परिसर में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई थी. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे. इस घटना से तीन राष्ट्रीय समाचार चैनल भी प्रभावित हुए थे.

Latest Stories

मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: UP में अगले 7 दिन तक तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा, दिल्ली में 15 मार्च को बारिश के आसार

डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने से भी नहीं पूरी होगी देश में LPG की किल्लत, लंबा खिंचा युद्ध तो बढ़ सकती है परेशानी

इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, पॉलिटिकल और रोमांटिक ड्रामा से भरी ये 5 नई रिलीज; Aspirants 3 भी होगी रिलीज

घर ले आइए यह सरकारी स्टोव, LPG सिलेंडर से मिलेगा छुटकारा; फ्री में बनेगा खाना

दिल्ली में 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, अगले 7 दिनों तक UP में पड़ेगी भयंकर गर्मी; गुजरात में हीटवेव का अलर्ट

LPG की कमी से दिल्ली हाई कोर्ट की रसोई पड़ी ठंडी, लॉयर्स कैंटीन में मेन कोर्स बंद