मुंबई के टाइम्स टावर में लगी भयंकर आग, पांच साल में तीसरी बार हुआ कैंपस में हादसा
मुंबई के कमला मिल्स परिसर में बनें टाइम्स टावर में भीषण आग लग गई. घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है. आग पर काबू पाने के लिए 8 दमकल गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं.
मुंबई के लोअर परेल इलाके में 15 मंजिला टाइम्स टॉवर इमारत में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आग बिजली के पाइप से लगी है. पंद्रह मंजिला इस इमारत की सातवीं और तीसरी मंजिल के बीच आग लगी है. आग बुझाने का काम चल रहा है, इसके लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाडि़यों और सात बड़े टैंकरों को लगाया गया है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
फायर ब्रिगेड विभाग ने इसे लेवल 2 यानी आग लगने की बड़ी घटना घोषित की है. इसके लिए दमदल गाडि़यों और दूसरे अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया है. बीएमसी के एमएफबी, पुलिस, एम्बुलेंस सेवाएं, बेस्ट सप्लाई वार्ड के कर्मचारियों को भी मौके पर भेजा गया है. घटना के बारे में मनसे नेता संदीप देशपांडे का कहना है कि पांच साल में तीसरी बार कमला मिल्स परिसर में आग लगी है. बता दें टाइम्स टावर इसी कमला मिल्स परिसर में हैं. देशपांडे का आरोप है कि इमारतों का कोई अग्नि ऑडिट नहीं है, इसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है जिस वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं.
इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे
इससे पहले 29 दिसंबर, 2017 को कमला मिल्स परिसर में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई थी. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे. इस घटना से तीन राष्ट्रीय समाचार चैनल भी प्रभावित हुए थे.
Latest Stories
Bharat Bandh 12 February: आज भारत बंद, जानें क्या है खुला और क्या रहेगा बंद
केंद्र की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार ने मेट्रो के फेज V को दी मंजूरी, बनेंगे तीन नए कॉरिडोर
यूपी समेत कई राज्यों से सर्दी की विदाई के संकेत, दो पश्चिमी विच्छोभ से पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार
