NEET UG Re-Exam: 21 जून को होगा री-एग्जाम, 14 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड, अगले साल से होंगे ऑनलाइन टेस्ट
पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई NEET UG 2026 परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. NTA ने घोषणा की है कि एडमिट कार्ड 14 जून को जारी होंगे. मामले की जांच CBI को सौंपी गई है. वहीं, शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने अगले साल से परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराने के संकेत दिए हैं.
NEET UG 2026 Re-Exam : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा रद्द कर दी थी. अब भारत सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है. NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे. इस पूरे मामले की जांच CBI कर रही है.
पेपर लीक के आरोपों के बाद लिया गया बड़ा फैसला
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन परीक्षा के तुरंत बाद पेपर लीक के गंभीर आरोप सामने आए. कई राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई. बढ़ते विवाद के बीच NTA ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया.
सरकार का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसी वजह से मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी CBI को सौंप दी गई है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके.
अगले साल से ऑनलाइन हो सकती है NEET परीक्षा
पेपर लीक विवाद के बाद सरकार अब परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए हैं कि अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है. अभी तक परीक्षा OMR शीट पर होती रही है, जिससे पेपर लीक और गड़बड़ी की आशंका अधिक रहती है.
इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा में अतिरिक्त 15 मिनट का समय देने की भी योजना है. NTA ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहें तथा केवल आधिकारिक चैनलों से जारी अपडेट पर ही भरोसा करें.
शिक्षा मंत्री ने कहा- छात्रों के हित में लिया गया निर्णय
केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार छात्रों के हितों को सबसे ऊपर रख रही है. उन्होंने बताया कि पेपर लीक की आशंका के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो.
उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच एजेंसियां हर पहलू की गहराई से जांच कर रही हैं. मंत्री ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील भी की.
यह भी पढ़ें: कैसे लीक हुआ NEET का पेपर, केरल से राजस्थान तक नेटवर्क; जांच के दायरे में 410 सवाल… ऐसे हुआ खुलासा
Latest Stories
TV9 CBC 2026: TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 का भव्य आगाज, हैदराबाद में सजा बैडमिंटन का महाकुंभ
दिल्ली-UP-महाराष्ट्र-गुजरात-बिहार-राजस्थान… जानें कहा WFH, कहा ‘नो व्हीकल डे’; देखे पूरी लिस्ट
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन मिलेगा WFH; प्राइवेट सेक्टर के लिए कही ये बात
