मुश्किलों में घिरी सेबी चीफ, अब पीएसी करेगी आरोपों की जांच

सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पहले से कई विवादों को झेल रही बुच पर लगे आरोपों को अब पार्लियामेंट की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी जांच करने वाली है. जांच के बाद कमेटी बुच को समन भी भेज सकती है.

माधबी बुच की बढ़ी मुश्किलें. Image Credit: PTI Photos

बाजार नियामक सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पहले से कई विवादों को झेल रही बुच पर लगे तमाम आरोपों को अब पार्लियामेंट की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी जांच करने वाली है. जांच के बाद कमेटी बुच को समन भी भेज सकती है.

पीएसी करेगी जांच

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की अगुवाई में कमेटी बुच के खिलाफ लगने वाले भ्रष्टाचार से लेकर गलत व्यवहार रखने के तमाम आरोपों की जांच करेगी. मसले से जुड़े लोगों ने यह भी बताया कि बुच के खिलाफ होने वाले जांच के संबंध में उन्हें इस महीने के आखिर तक समन भी भेजा जा सकता है. आपको बता दें कि बुच पर लगे तमाम आरोपों को लेकर सदन के कई मेंबर्स ने पीएसी का गठन कर जांच करने की मांग की थी. जिसके बाद इस मुद्दे को 29 अगस्त को हुई पहली पीएसी बैठक में जोड़ा गया. गठित हुई पीएसी में एनडीए और इंडिया ब्लॉक, दोनों के सदस्य शामिल हैं.
रिपोर्ट की माने तो पीएसी के एजेंडे में नियामक बॉडी या उसके चीफ के नाम को सीधे तौर नहीं लिखा गया है. पीएसी के एजेंडे को “संसद में कानून के जरिए बनाई गई नियामकीय संस्थाओं के प्रदर्शन की समीक्षा” के शीर्षक के साथ शामिल किया गया है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसका संबंध हाल में लगे सेबी चीफ के आरोपों से जुड़ा हुआ है.

पहले भी लग चुके हैं कई आरोप

आपको बता दें कि सेबी चीफ माधबी पुरी बुच पर विवादों का सिलसिला हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ. अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी फर्म ने बुच का नाम अडानी से जुडे़ विवादों के संबंध में सबसे पहले लिया. फर्म का आरोप था कि बुच और उनके पति का अडानी के साथ कमर्शियल रिलेशन है. हालांकि बुच ने हिंडनबर्ग के आरोपों को गलत ठहरा दिया था. उसके कुछ ही दिनों के बाद बुच पर विपक्षी पार्टी के नेताओं ने वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए थे. उनका कहना था आईसीआईसीआई जहां बुच पहले काम करती थी, में भुगतान करने में अनियमितता बरती गई थी. जबकि आईसीआईसीआई ने इन आरोपों को गलत ठहराया था. उसी कड़ी में बुच पर तीसरा आरोप हाल में ही लगा जब सेबी के लगभग आधे कर्मचारियों ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर बताया कि बुच, सेबी में टॉक्सिक वर्क कल्चर को बढ़ावा देती हैं.

Latest Stories

दिल्ली से UP तक बदला मौसम का मिजाज, ओले गिरने के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट

5 राज्यों में चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23-29 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल; असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

यूपी-दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15-16 मार्च को आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

यूपी में 2 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 15 से 16 मार्च को कई राज्यों में आंधी-ओले की चेतावनी, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: UP में अगले 7 दिन तक तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा, दिल्ली में 15 मार्च को बारिश के आसार

डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने से भी नहीं पूरी होगी देश में LPG की किल्लत, लंबा खिंचा युद्ध तो बढ़ सकती है परेशानी