देशभर के इन संस्थानों में न लें एडमिशन! UGC ने दिल्ली की 12, UP की 4 समेत 32 यूनिवर्सिटी को बताया फर्जी, देखें लिस्ट

2026 की लिस्ट के मुताबिक फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या में दिल्ली शीर्ष पर है. यहां 12 संस्थानों को फेक घोषित किया गया है. उत्तर प्रदेश चार संस्थानों के साथ दूसरे स्थान पर है. कई राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में दो-दो फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं.

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन Image Credit: Facebook

UGC Fake University List 2026: उच्च शिक्षा लेने की तैयारी कर रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी चेतावनी सामने आई है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने 2026 की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में देशभर के 32 संस्थानों को “फेक यूनिवर्सिटी” बताया गया है. आयोग ने साफ कहा है कि इन संस्थानों से मिलने वाली डिग्रियां नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए वैध नहीं होंगी.

क्या कहा UGC ने ?

UGC, जो कि शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली वैधानिक संस्था है, ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि लिस्टेड संस्थानों को न तो केंद्र सरकार और न ही किसी राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है. आयोग ने UGC Act की धारा 2(f) और 3 का हवाला देते हुए बताया कि केवल मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय ही डिग्री प्रदान कर सकते हैं. फर्जी संस्थानों द्वारा जारी डिग्रियों की कोई कानूनी वैधता नहीं होती.

UGC ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर जांच लें. यह एक छोटा कदम भविष्य में बड़ी परेशानी से बचा सकता है.

दिल्ली में सबसे ज्यादा फर्जी संस्थान

2026 की लिस्ट के अनुसार, फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या में दिल्ली शीर्ष पर है. यहां 12 संस्थानों को फेक घोषित किया गया है. उत्तर प्रदेश चार संस्थानों के साथ दूसरे स्थान पर है. कई राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में दो-दो फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं.

राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या

State / UTNumber of Fake Universities
Delhi12
Uttar Pradesh4
Andhra Pradesh2
Karnataka2
Kerala2
Maharashtra2
Puducherry2
West Bengal2
Arunachal Pradesh1
Haryana1
Jharkhand1
Rajasthan1

किन संस्थानों को फर्जी घोषित किया गया?

आंध्र प्रदेश

  • क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर.
  • बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम.

अरुणाचल प्रदेश

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन.

दिल्ली

  • वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU).
  • इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग.
  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी.
  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड.
  • यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी.
  • वोकेशनल यूनिवर्सिटी.
  • ADR-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी.
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग.
  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट.
  • अध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी).
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन.
  • माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी.

हरियाणा

  • मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद.

झारखंड

  • दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल एंड लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची.

कर्नाटक

  • सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर.
  • ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु.

केरल

  • इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड.
  • सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी.

महाराष्ट्र

  • राजा अरबीक यूनिवर्सिटी, नागपुर.
  • नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर.

पुडुचेरी

  • उषा लच्छुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन.
  • श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन.

राजस्थान

  • राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी.

उत्तर प्रदेश

  • गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज.
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़.
  • भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ.
  • महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा.

पश्चिम बंगाल

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता.
  • इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता.

छात्रों के लिए यह लिस्ट क्यों जरूरी ?

फर्जी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेना केवल आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि करियर पर भी गंभीर असर डाल सकता है. ऐसी डिग्रियों से नौकरी और आगे की पढ़ाई में दिक्कतें आती हैं.

इसे भी पढ़ें- UP में बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें हफ्तेभर का मौसम अपडेट

Latest Stories

UP में बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें हफ्तेभर का मौसम अपडेट

दिन में गर्मी रात में ठंड! UP में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

T20 वर्ल्ड कप में क्या एक बार फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, कैसे होगा ये संभव… जान लीजिए

दक्षिण अफ्रीका से हारते ही क्या भारत हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर, क्या है सुपर-8 का कैलकुलेशन? समझ लीजिए

कहीं धूप तो कहीं बारिश! दिल्ली में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; यूपी-एमपी समेत इन इलाकों में जानें कैसा रहेगा मौसम

सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज को लेकर तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, कहा- राज्यों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया कब तक चलेगा?