झुनझुनवाला ट्रस्ट ने लगाया पैसा… ₹3405 करोड़ का IPO, Google-Amazon जैसे किराएदार; 4% उछला GMP

Bagmane REIT का IPO 5 मई से खुल चुका है और 7 मई तक इसमें निवेश किया जा सकता है. इसका प्राइस बैंड ₹95 से ₹100 प्रति यूनिट रखा गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल ₹3,405 करोड़ जुटाना चाहती है. इसमें ₹2,390 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,015 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

IPO Image Credit: Canva/ Money9

Bagmane Prime Office REIT: शेयर बाजार में एक और बड़ा IPO खुल गया है और इस बार चर्चा में है Bagmane Prime Office REIT. खास बात यह है कि इसे दिग्गज निवेशक झुनझुनवाला फैमिली के झुनझुनवाला डिस्क्रीशनरी ट्रस्ट ने भी पैसे लगाए हुए है, जिससे निवेशकों का ध्यान इस पर गया है. हालांकि, जहां एक तरफ बड़े निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है, वहीं दूसरी तरफ ग्रे मार्केट से ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है. IPO का GMP फिलहाल 4.25 है, यानी लिस्टिंग पर ज्यादा मुनाफे की उम्मीद नहीं है.

यह REIT खास इसलिए भी है क्योंकि यह बेंगलुरु के प्रीमियम ऑफिस स्पेस में निवेश का मौका देता है. इसमें बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां किराएदार हैं, जिससे स्थिर इनकम की संभावना बनती है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह IPO लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा मौका है या नहीं.

IPO की अहम जानकारी

Bagmane REIT का IPO 5 मई से खुल चुका है और 7 मई तक इसमें निवेश किया जा सकता है. इसका प्राइस बैंड ₹95 से ₹100 प्रति यूनिट रखा गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल ₹3,405 करोड़ जुटाना चाहती है. इसमें ₹2,390 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,015 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है. इसकी लिस्टिंग 15 मई को BSE और NSE पर होने की संभावना है.

सोर्स: Chittorgarh

GMP और निवेशकों का रुझान

  • ग्रे मार्केट में इस IPO का GMP अभी 4.25 रुपए है.
  • इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है. फिर भी, बड़े संस्थागत निवेशकों ने इसमें मजबूत रुचि दिखाई है.
  • IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹1,150 करोड़ जुटाए हैं.
सोर्स: Investor Gain

किराए से कमाई का मौका

Bagmane REIT का बिजनेस मॉडल ऑफिस स्पेस को किराए पर देकर कमाई करने का है. इसके पोर्टफोलियो में बेंगलुरु के 6 बड़े बिजनेस पार्क शामिल हैं. कुल 20.3 मिलियन स्क्वेयर फीट एरिया में फैली प्रॉपर्टी में से 97.9 प्रतिशत पहले से किराए पर है. इसके किराएदारों में Google, Amazon, Nvidia और Samsung Electronics जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

रिटर्न और भविष्य की योजना

कंपनी के अनुसार, निवेशकों को FY27 में करीब 6.2 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है, जो FY30 तक बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो सकता है. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल नए ऑफिस प्रोजेक्ट खरीदने और अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने में करेगी. Bagmane REIT IPO लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक स्थिर इनकम का विकल्प हो सकता है. हालांकि, अगर आप लिस्टिंग गेन के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो यह IPO उतना आकर्षक नहीं दिख रहा है. निवेश से पहले अपने लक्ष्य और जोखिम को जरूर समझें.

इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल