इस IPO से बदलेगा प्राइमरी बाजार का मूड! लिस्टिंग से पहले GMP ₹49 पर; Nestle-Philips-Citibank हैं ग्राहक
लंबे समय से सुस्त पड़े प्राइमरी बाजार में अब रौनक लौटती दिख रही है. इस एआई कंपनी का आईपीओ 9 फरवरी को खुलने जा रहा है और ओपनिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम चर्चा में है. 857 रुपये से 900 रुपये के प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ से कंपनी 2,834 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. जानिए GMP, लॉट साइज, निवेश की रकम और लिस्टिंग डेट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.
Fractal Analytics IPO GMP Surges: प्राइमरी बाजार का माहौल काफी समय से सुस्त पड़ा हुआ दिख रहा है. वोलेटाइल शेयर बाजार को देखते हुए लोगों की दिलचस्पी कुछ समय के लिए आईपीओ बाजार से हट गई थी. इसका असर इश्यू पर देखने को मिलने लगा था. प्राइमरी बाजार में आईपीओ का संख्या काफी हद तक कम हो गया था लेकिन अब तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है. Fractal Analytics का IPO प्राइमरी बाजार की तस्वीर बदलता हुआ नजर आ रहा है. सोमवार, 9 फरवरी को कंपनी का आईपीओ खुलने वाला है. खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट पर इश्यू का प्रीमियम धूम मचा रहा है. आइए विस्तार से इसकी जानकारी देते हैं.
IPO के बारे में
Fractal Analytics का IPO सोमवार, 9 फरवरी को खुलकर बुधवार, 11 फरवरी को बंद हो जाएगा. इश्यू के जरिये कंपनी 2,834 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. इसमें 1,023 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,810 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है. इश्यू के लिए कंपनी ने 857 रुपये से 900 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ के एक लॉट में 16 शेयर शामिल किए गए हैं. कंपनी के एम्पॉय को खासतौर पर 85 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा.
कौन कितना लगा सकता है दांव?
इश्यू में रिटेल निवेशक कम से कम 1 और ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं जिसके लिए उन्हें कम से कम 14,400 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1,87,200 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. इससे इतर, S-HNI कैटेगरी कम से कम 14 लॉट और ज्यादा से ज्यादा 69 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं जिसके लिए उन्हें क्रमश: 2,01,600 रुपये और 9,93,600 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.
ग्रे मार्केट का हाल क्या है?
ग्रे मार्केट पर इश्यू की लिस्टिंग 3 फरवरी को हुई थी. पहले ही दिन इसका जीएमपी 180 रुपये पर पहुंच कर ट्रेड कर रहा था. यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 180 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा हो सकता था. लेकिन बाद में इसमें बड़ी गिरावट देखी गई. 6 फरवरी तक इश्यू का GMP गिरकर 43 रुपये पर आ पहुंचा. लेकिन हालिया गिरावट के बाद आज यानी शनिवार, 7 फरवरी को GMP में तेजी दर्ज की गई. शाम 5 बजे तक के डेटा के मुताबिक, इश्यू की लिस्टिंग 49 रुपये के गेन के साथ हो सकती है. यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 49 रुपये और प्रति लॉट 784 रुपये का मुनाफा हो सकता है.
अहम तारीखें
9 फरवरी से 11 फरवरी तक खुलने वाले इस आईपीओ के शेयरों का आवंटन 12 फरवरी को हो सकता है. इससे इतर, NSE BSE पर इश्यू की लिस्टिंग सोमवार, 16 फरवरी को होने की संभावना है.
क्या करती है कंपनी?
Fractal Analytics Ltd. की स्थापना मार्च 2000 में हुई थी. यह एक ग्लोबल AI और एनालिटिक्स कंपनी है, जो बड़ी कंपनियों को डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बेहतर फैसले लेने में सहायता करती है. कंपनी को इस क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है और यह तकनीकी समझ के साथ-साथ बिज़नेस और इंडस्ट्री नॉलेज को जोड़कर AI सॉल्यूशंस तैयार करती है.
ग्राहक और कंपनी का स्ट्रक्चर
30 सितंबर 2025 तक कंपनी का बिजनेस दो प्रमुख हिस्सों में बंटा हुआ था. पहला Fractal.ai, जो Cogentiq नाम के अपने AI प्लेटफॉर्म के जरिए AI सेवाएं और प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है. यह प्लेटफॉर्म प्रोडक्ट डेवलपमेंट को आसान बनाता है और इसमें सिक्योरिटी, गवर्नेंस और लो-कोड जैसी सुविधाएं शामिल हैं. दूसरा हिस्सा Fractal Alpha है, जिसमें अलग-अलग ग्रोथ मार्केट्स के लिए बनाए गए AI बिजनेस शामिल हैं, जिन्हें स्वतंत्र रूप से संचालित किया जाता है. कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में Citibank, Costco, Franklin Templeton, Mars, Mondelez, Nestle, Philips और कई अन्य ग्लोबल ब्रांड शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- IPO की होने वाली है बौछार! कई कंपनियों के इश्यू को मिली SEBI से हरी झंडी; एक कंपनी ने वापस लिए कागज
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
IPO मार्केट में हलचल! अगले हफ्ते Fractal Analytics समेत खुलेंगे ये 3 इश्यू, इन 4 कंपनियों की भी होगी लिस्टिंग, निवेशकों के पास मौका
Brandman Retail IPO vs Grover Jewells IPO: एक को बंपर सब्सक्रिप्शन, तो दूसरे को फीका रिस्पॉन्स, जानें किसका GMP है दमदार
NSE के IPO का रास्ता साफ, गवर्निंग बोर्ड ने दी मंजूरी; OFS प्लान के जरिए मार्केट में होगी लिस्ट
IPO की होने वाली है बौछार! कई कंपनियों के इश्यू को मिली SEBI से हरी झंडी; एक कंपनी ने वापस लिए कागज
