Jainik Power IPO: पहले ही दिन निवेशकों के डूबे पैसे, 25.45% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर
जैनिक पावर एंड केबल्स के शेयरों की आज एनएसई पर लिस्टिंग हो गई है, लेकिन इसने पहले ही दिन निवेशकों को निराश किया, क्योंकि इसके शेयर अपने आईपीओ प्राइस बैंड के मुकाबले डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं. अनलिस्टेड मार्केट में भी इसका जीएमपी शून्य था.
Jainik Power and Cables IPO: इन-दिनों आईपीओ का बाजार गुलजार है. मार्केट में आज जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड के शेयरों भी एंट्री हुई. मगर SME कैटेगरी के इस आईपीओ ने लिस्टिंग के पहले ही दिन निवेशकों को काफी निराश किया, क्योंकि इसके शेयर NSE पर प्राइस बैंड से 25.45% डिस्काउंट के साथ 82 रुपये पर लिस्ट हुए. अनलिस्टेड मार्केट में भी इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं था, जिसके चलते इसके GMP का खाता भी नहीं खुला था.
बता दें कंपनी ने 51.3 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था, जिसमें 110 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 46.63 लाख इक्विटी शेयर जारी किए गए थे. अनलिस्टेड मार्केट में भले ही इसे रिस्पांस न मिला हो, लेकिन सब्सक्रिप्शन के दौरान निवेशकों ने इस पर भरोसा दिखाया था.
कितनी मिली थीं बोलियां?
इस एसएमई आईपीओ को 1.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जिसमें 44,29,200 शेयरों के मुकाबले 68,42,400 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं. कंपनी का IPO रिटेल कैटेगरी में 2.08 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट में 1.13 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर (QIB) में 1.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
कौन है जैनिक पावर एंड केबल्स?
मई 2011 में स्थापित जैनिक पावर एंड केबल्स ने शुरुआत में एल्युमिनियम रॉड्स के ट्रेडिंग से कारोबार शुरू किया था, लेकिन 2023 में मैन्युफैक्चरिंग की राह पर कदम रखा. अब कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट एल्युमिनियम वायर रॉड्स है, जो हरियाणा के सोनीपत में स्थित ISO-सर्टिफाइड केंद्र में तैयार होता है. कंपनी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में औद्योगिक ग्राहकों को सेवाएं दे रही है.
यह भी पढ़ें: विशाल मेगा मार्ट का बड़ा दांव, प्रमोटर कंपनी बेचेगी 10% हिस्सेदारी, 5,057 करोड़ में हो सकती है ब्लॉक डील
वित्तीय प्रदर्शन रहा बेहतर
जैनिक पावर एंड केबल्स FY25 में कंपनी की रेवेन्यू में 4% की वृद्धि हुई और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 84% का शानदार उछाल दर्ज किया गया. रेवेन्यू 352.38 करोड़ रुपये रही, जबकि PAT 9.24 करोड़ रुपये तक पहुंची.
Latest Stories
IPO की तैयारी में जुटी Rediff, 600–800 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान; कंपनी ने फाइल किया कॉन्फिडेंशियल DRHP
AI की ताकत के साथ बाजार में एंट्री को तैयार Rediff, ₹600-₹800 करोड़ तक के IPO का प्लान, फाइल किया DRHP
Upcoming IPO: Core4 Engineers ने SME IPO के लिए फाइल किया पेपर, जानें- कितना बड़ा है कंपनी का कारोबार
