JSW सीमेंट, Ather Energy समेत इन 57 कंपनियों का IPO लॉक-इन पीरियड होने वाला है खत्म, यहां देखें लिस्ट
अगले तीन महीने शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि 57 कंपनियों के 20 अरब डॉलर के शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. ये शेयर अलग-अलग क्षेत्रों जैसे सीमेंट, ज्वैलरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े हैं. इसका मतलब है कि ऐसे कंपनियों के शेयर, जो पहले लॉक थे. वे अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. ये शेयर उन निवेशकों के हैं, जिन्होंने कंपनी के IPO से पहले शेयर खरीदे थे.
IPO Lock in Period: अगले तीन महीनों में, यानी 25 अगस्त से 27 नवंबर 2025 तक, शेयर बाजार में करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,74,700 करोड़ रुपये) के शेयरों की लॉक-इन अवधि खत्म होने वाली है. इसका मतलब है कि ऐसे कंपनियों के शेयर, जो पहले लॉक थे. वे अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. ये शेयर उन निवेशकों के हैं, जिन्होंने कंपनी के IPO से पहले शेयर खरीदे थे. लेकिन, इसका ये मतलब नहीं कि सारे शेयर तुरंत बिक जाएंगे. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कई शेयर कंपनी के प्रमोटर्स के पास हैं, जो शायद इन्हें तुरंत न बेचें.
ये लॉक-इन खत्म होने की प्रक्रिया एक महीने, तीन महीने और छह महीने की अवधि में होगी. इस दौरान कई कंपनियों के शेयर बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिससे शेयर बाजार में हलचल बढ़ सकती है. आइए, इसे विस्तार से समझते हैं कि किन-किन कंपनियों के शेयर कब उपलब्ध होंगे और कितने.
लॉक-इन अवधि क्या होती है और यह क्यों जरूरी है?
लॉक-इन अवधि वह समय होता है जब कंपनी के मालिक (प्रमोटर) या शुरुआती बड़े निवेशक अपने शेयर बेच नहीं सकते. यह समय IPO यानी जब कंपनी पहली बार शेयर बाजार में लिस्ट होती है, उसके बाद शुरू होता है. अगर IPO के तुरंत बाद बड़े निवेशक अपने शेयर बेच दें, तो शेयर की कीमत अचानक बहुत गिर सकती है. इससे बाजार में हंगामा मच सकता है और छोटे निवेशकों को बड़ा नुकसान हो सकता है. इसी वजह से लॉक-इन अवधि रखी जाती है. इस दौरान बड़े निवेशक मजबूरी में शेयर अपने पास रखते हैं. इससे बाजार स्थिर रहता है और कंपनी को आगे बढ़ने का समय मिलता है. आमतौर पर यह अवधि कुछ महीनों से लेकर एक साल तक होती है. इसका फायदा यह है कि छोटे निवेशकों को सुरक्षा मिलती है और कंपनी लंबी अवधि में मजबूत बनती है.
एक महीने की लॉक-इन अवधि (25 अगस्त – 15 सितंबर 2025)
कंपनी का नाम | तारीख | शेयरों की संख्या | कुल शेयरों का हिस्सा |
---|---|---|---|
जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स (GNG Electronics) | 28 अगस्त | 30 लाख शेयर | 3% |
ब्रिगेड होटल वेंचर्स (Brigade Hotel Ventures) | 28 अगस्त | 1.8 करोड़ शेयर | 5% |
आदित्य इन्फोटेक (Aditya Infotech) | 1 सितंबर | 40 लाख शेयर | 4% |
श्री लोटस डेवलपर्स (Sri Lotus Developers) | 3 सितंबर | 80 लाख शेयर | 2% |
हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर (Highway Infrastructure) | 8 सितंबर | 20 लाख शेयर | 2% |
ऑल टाइम प्लास्टिक्स (All Time Plastics) | 11 सितंबर | 20 लाख शेयर | 3% |
रिगाल रिसोर्सेज (Regaal Resources) | 17 सितंबर | 40 लाख शेयर | 4% |
इंडिक्यूब स्पेसेस (Indiqube Spaces) | 28 अगस्त | 70 लाख शेयर | 3% |
शांति गोल्ड इंटरनेशनल (Shanti Gold International) | 29 अगस्त | 30 लाख शेयर | 4% |
लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस (Laxmi India Finance) | 1 सितंबर | 20 लाख शेयर | 5% |
एम एंड बी इंजीनियरिंग (M & B Engineering) | 3 सितंबर | 40 लाख शेयर | 7% |
जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW Cement) | 11 सितंबर | 3.7 करोड़ शेयर | 3% |
ब्लूस्टोन ज्वैलरी (BlueStone Jewellery) | 15 सितंबर | 70 लाख शेयर | 4% |
तीन महीने की लॉक-इन अवधि (25 अगस्त – 17 नवंबर 2025)
कंपनी का नाम | तारीख | शेयरों की संख्या | कुल शेयरों का हिस्सा |
---|---|---|---|
बेलराइज इंडस्ट्रीज (Belrise Industries) | 25 अगस्त | 3.6 करोड़ शेयर | 4% |
प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स (Prostarm Info Systems) | 28 अगस्त | 20 लाख शेयर | 4% |
एजिस वोपक टर्मिनल्स (Aegis Vopak Terminals) | 28 अगस्त | 2.7 करोड़ शेयर | 2% |
श्लॉस बैंगलोर (Schloss Bangalore) | 28 अगस्त | 1.8 करोड़ शेयर | 5% |
स्कोडा ट्यूब्स (Scoda Tubes) | 1 सितंबर | 20 लाख शेयर | 4% |
एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस (Arisinfra Solutions) | 22 सितंबर | 50 लाख शेयर | 6% |
कल्पतरु (Kalpataru) | 25 सितंबर | 90 लाख शेयर | 4% |
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) | 29 सितंबर | 2.3 करोड़ शेयर | 3% |
इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज (Indogulf Cropsciences) | 30 सितंबर | 30 लाख शेयर | 4% |
ओसवाल पंप्स (Oswal Pumps) | 16 सितंबर | 30 लाख शेयर | 3% |
एलेनबैरियर इंडस्ट्रियल गैसेज (Ellenbarrier Industrial Gases) | 25 सितंबर | 30 लाख शेयर | 2% |
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स (Globe Civil Projects) | 25 सितंबर | 30 लाख शेयर | 4% |
संभव स्टील ट्यूब्स (Sambhv Steel Tubes) | 29 सितंबर | 1 करोड़ शेयर | 3% |
ट्रैवल फूड सर्विसेज (Travel Food Services) | 8 अक्टूबर | 30 लाख शेयर | 2% |
एंथम बायोसाइंसेज (Anthem Biosciences) | 15 अक्टूबर | 90 लाख शेयर | 2% |
जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स (GNG Electronics) | 27 अक्टूबर | 30 लाख शेयर | 3% |
ब्रिगेड होटल वेंचर्स (Brigade Hotel Ventures) | 27 अक्टूबर | 1.8 करोड़ शेयर | 5% |
आदित्य इन्फोटेक (Aditya Infotech) | 30 अक्टूबर | 40 लाख शेयर | 4% |
शांति गोल्ड इंटरनेशनल (Shanti Gold International) | 28 अक्टूबर | 30 लाख शेयर | 4% |
लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस (Laxmi India Finance) | 30 अक्टूबर | 20 लाख शेयर | 5% |
एम एंड बी इंजीनियरिंग (M & B Engineering) | 3 नवंबर | 40 लाख शेयर | 7% |
जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW Cement) | 10 नवंबर | 3.7 करोड़ शेयर | 3% |
ब्लूस्टोन ज्वैलरी (BlueStone Jewellery) | 12 नवंबर | 70 लाख शेयर | 4% |
श्री लोटस डेवलपर्स (Sri Lotus Developers) | 3 नवंबर | 80 लाख शेयर | 2% |
हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर (Highway Infrastructure) | 6 नवंबर | 20 लाख शेयर | 2% |
ऑल टाइम प्लास्टिक्स (All Time Plastics) | 10 नवंबर | 20 लाख शेयर | 3% |
रिगाल रिसोर्सेज (Regaal Resources) | 17 नवंबर | 40 लाख शेयर | 4% |
छह महीने की लॉक-इन अवधि (नवंबर 2025)
कंपनी का नाम | तारीख | शेयरों की संख्या | कुल शेयरों का हिस्सा |
---|---|---|---|
एथर एनर्जी (Ather Energy) | 6 नवंबर | 16.2 करोड़ शेयर | 44% |
बोराना वीव्स (Borana Weaves) | 27 नवंबर | 30 लाख शेयर | 10% |
अगले तीन महीने शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण
अगले तीन महीने शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि 57 कंपनियों के 20 अरब डॉलर के शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. ये शेयर अलग-अलग क्षेत्रों जैसे सीमेंट, ज्वैलरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े हैं. निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों पर नजर रखनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.