भारत में लिस्ट होगी पहली अमेरिकी कंपनी, GIFT City में आएगा Tryfacta का IPO; रिटेल निवेशक ऐसे कर सकेंगे निवेश
अमेरिकी कंपनी ट्राइफैक्टा (Tryfacta Inc.) GIFT City के जरिए भारत में IPO लाने की तैयारी कर रही है और ऐसा करने वाली यह पहली अमेरिकी मुख्यालय वाली कंपनी होगी. कंपनी 100-150 मिलियन डॉलर जुटाना चाहती है. खास बात यह है कि भारतीय रिटेल निवेशक भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस IPO में निवेश कर सकेंगे.
Tryfacta Inc. IPO Details: भारत के निवेशकों को जल्द ही एक अनोखा निवेश अवसर मिलने वाला है. अमेरिकी मुख्यालय वाली कंपनी ट्राइफैक्टा (Tryfacta Inc.) भारत के GIFT City प्लेटफॉर्म पर IPO लाने जा रही है. इसके साथ ही यह भारत में शेयर बाजार पर लिस्ट होने वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन जाएगी. कंपनी 100 से 150 मिलियन डॉलर (लगभग ₹950 करोड़ से ₹1,425 करोड़) जुटाने की तैयारी कर रही है.
GIFT City में दाखिल किया ड्राफ्ट दस्तावेज
ट्राइफैक्टा ने GIFT City के नियामक IFSCA के पास ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट (DOD) जमा कर दिया है. कंपनी के शेयर NSE IX और India INX एक्सचेंज पर लिस्ट किए जाने का प्रस्ताव है. IPO के जरिए कंपनी नई पूंजी जुटाने के साथ-साथ कुछ मौजूदा शेयरधारकों को हिस्सेदारी बेचने का मौका देगी. यानी इस इश्यू में फ्रेश इश्यू के साथ OFS शामिल होगा.
क्या भारतीय रिटेल निवेशक कर सकते हैं निवेश?
भारतीय रिटेल निवेशक इस IPO में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें IFSC में रजिस्टर्ड ब्रोकर के साथ अलग ब्रोकरेज अकाउंट खोलना होगा. सामान्य डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट से आवेदन नहीं किया जा सकेगा. निवेश के लिए राशि RBI की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत विदेश भेजनी होगी.
डॉलर में होगा निवेश, रहेगा करेंसी जोखिम
GIFT City के इस IPO में सभी लेनदेन अमेरिकी डॉलर में होंगे. ऐसे में निवेशकों को मुद्रा विनिमय दरों के उतार-चढ़ाव का जोखिम भी उठाना होगा. यदि रुपये की तुलना में डॉलर मजबूत होता है तो निवेशकों को फायदा हो सकता है, जबकि रुपये के मजबूत होने पर रिटर्न प्रभावित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹35 का शेयर बना रॉकेट! 5 दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट; 1 हफ्ते में 89% की तूफानी छलांग
IPO से 150 मिलियन डॉलर तक जुटाने की योजना
कंपनी का प्रस्तावित IPO 13.3 मिलियन नए शेयरों के फ्रेश इश्यू और 3 मिलियन शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन होगा. OFS के तहत कंपनी की प्रमोटर रतिका त्यागी अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगी. जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, अधिग्रहण और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा.
अमेरिका की सरकारी एजेंसियों को देती है सेवाएं
साल 1996 में शुरू हुई ट्राइफैक्टा का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के डबलिन शहर में है. कंपनी अमेरिकी संघीय सरकार और राज्य, स्थानीय एवं शिक्षा (SLED) एजेंसियों को स्टाफिंग और टेक्नोलॉजी सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी का एक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पंजाब के मोहाली में भी संचालित होता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO खुलने से पहले GMP मचा रहा गदर, ₹78000 का मिल रहा लिस्टिंग गेन, निवेश के लिए चाहिए इतने रुपये
IPO लाने की तैयारी में MakaDi और Borecha बनाने वाली कंपनी, 5 साल में ₹500 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट, जानें डिटेल
NSE IPO पर बड़ी अपडेट, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHP, 10 साल बाद लिस्टिंग प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
