₹27654 करोड़ AUM वाले इस MF ने बदली रणनीति, HDFC-ICICI Bank समेत 7 नए शेयर जोड़े; एक कंपनी से पूरी तरह बाहर

इस फंड ने HDFC Bank, ICICI Bank समेत सात नए शेयर अपने पोर्टफोलियो में शामिल किए हैं. वहीं Jio Financial Services सहित कुछ शेयरों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. इस तरह के बदलाव निवेशकों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इससे यह पता चलता है कि फंड मैनेजर किन सेक्टर और कंपनियों पर भरोसा जता रहे हैं.

म्यूचुअल फंड

Quant Mutual Fund: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए फंड मैनेजर समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहते हैं ताकि बेहतर रिटर्न मिल सके. इसी कड़ी में Quant Mutual Fund के सबसे बड़े फंड Quant Small Cap Fund ने फरवरी महीने में अपने पोर्टफोलियो में कई अहम बदलाव किए हैं. फंड ने कुछ नए शेयर खरीदे हैं तो कुछ में अपनी हिस्सेदारी कम भी की है.

ET की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फंड ने HDFC Bank, ICICI Bank समेत सात नए शेयर अपने पोर्टफोलियो में शामिल किए हैं. वहीं Jio Financial Services सहित कुछ शेयरों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. इस तरह के बदलाव निवेशकों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इससे यह पता चलता है कि फंड मैनेजर किन सेक्टर और कंपनियों पर भरोसा जता रहे हैं.

पोर्टफोलियो में जोड़े नए शेयर

  • फरवरी महीने में Quant Small Cap Fund ने कई नए शेयर खरीदे.
  • फंड ने Manappuram Finance के करीब 73.85 लाख शेयर खरीदे. इसके अलावा ICICI Bank के 42.65 लाख और HDFC Bank के 13.95 लाख शेयर भी पोर्टफोलियो में जोड़े गए.
  • इनके अलावा Aurobindo Pharma, Emami, One Source Specialty Pharma और Sudeep Pharma भी नए शेयर के रूप में शामिल किए गए.

कुछ शेयरों में घटाई हिस्सेदारी

फंड ने कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी भी कम की है. सबसे ज्यादा कटौती Jio Financial Services में की गई. फंड ने करीब 2.95 करोड़ शेयर बेच दिए. इसके अलावा Aegis Logistics, BASF India और Minda Corporation में भी अपनी हिस्सेदारी घटाई गई.

कुछ कंपनियों में बढ़ाया निवेश

फंड ने चार कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इनमें Black Box, Capri Global Capital, Marathon Nextgen Realty और Ventive Hospitality शामिल हैं. इनमें सबसे ज्यादा खरीद Capri Global Capital के करीब 15.08 लाख शेयर की गई. फरवरी महीने में Quant Small Cap Fund ने Stanley Lifestyles से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया. फंड ने इस कंपनी के करीब 6.72 लाख शेयर बेच दिए जिनकी कीमत लगभग 12.35 करोड़ रुपये थी.

कुल 100 शेयरों का पोर्टफोलियो

फरवरी के अंत तक इस फंड के पोर्टफोलियो में कुल 100 कंपनियों के शेयर थे. जनवरी में यह संख्या 94 थी. फंड का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM करीब 27,654 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें- अटक सकता है जियो का मेगा IPO, इस वजह से होगी देरी! जानें अब किस महीने में DRHP दाखिल करने की तैयारी में कंपनी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.