एनर्जी सेक्टर में लौट रही रौनक, ये 5 फंड बन सकते हैं गेमचेंजर; निवेशक रखें नजर
वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एनर्जी डिमांड में लगातार बढ़ोतरी के बीच एनर्जी सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है. भारत में पावर, ऑयल, गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की मजबूत मांग से एनर्जी म्यूचुअल फंड्स में दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है. 5 प्रमुख विकल्प, जिन्होंने बेहतर रिटर्न और ग्रोथ की संभावना के चलते निवेशकों का ध्यान खींचा है.

Energy Mutual Funds: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एनर्जी डिमांड में लगातार बढ़ोतरी के बीच एनर्जी सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है. भारत जैसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी वाले देश में बिजली, तेल, गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग लगातार बढ़ रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 एनर्जी सेक्टर से जुड़े निवेश के लिए अहम साल साबित हो सकता है. ऐसे में एनर्जी आधारित म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर उभरे हैं. आइए आपको बताते हैं उन म्यूचुअल फंड्स के बारे में, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.
निप्पॉन इंडिया पावर एंड इंफ्रा फंड
निप्पॉन इंडिया पावर एंड इंफ्रा फंड की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी और यह लंबे समय से निवेशकों के बीच लोकप्रिय रहा है. इस फंड ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 17.67 प्रतिशत CAGR रिटर्न दिया है. फंड का निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, एलएंडटी और टाटा पावर जैसी बड़ी कंपनियों में है.
डीएसपी नेचुरल रिसोर्सेज एंड एनर्जी फंड
यह फंड एनर्जी, माइनिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में निवेश करता है. पिछले 10 वर्षों में इसने 19.42 प्रतिशत CAGR रिटर्न दिया है, जो इसे इस कैटेगरी के मजबूत विकल्पों में शामिल करता है. इस फंड की खासियत यह है कि यह विदेशी बाजारों में भी निवेश करता है.
टाटा रिसोर्सेज एंड एनर्जी फंड
टाटा समूह का यह फंड एनर्जी, मेटल, सीमेंट और कंस्ट्रक्शन मटेरियल सेक्टर में निवेश करता है. पिछले 10 वर्षों में इसने 18.44 प्रतिशत CAGR रिटर्न दिया है. संतुलित पोर्टफोलियो और बेहतर रिस्क मैनेजमेंट इसकी प्रमुख ताकत मानी जाती है.
एसबीआई एनर्जी अपॉर्च्युनिटीज फंड
यह अपेक्षाकृत नया फंड है, जिसकी शुरुआत 2024 में हुई थी. फंड पारंपरिक और नई एनर्जी कंपनियों में निवेश करता है. पिछले एक वर्ष में इसने 1.06 प्रतिशत रिटर्न दिया है. हालांकि यह नया फंड है, लेकिन लंबी अवधि में इसमें संभावनाएं देखी जा रही हैं.
आईसीआईसीआई प्रू एनर्जी अपॉर्च्युनिटीज फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का यह फंड भी 2024 में लॉन्च हुआ. इसने पहले ही साल 9.23 प्रतिशत रिटर्न देकर निवेशकों का ध्यान खींचा है. यह फंड तेल, गैस, पावर और कमोडिटी सेक्टर में निवेश करता है.
क्यों बढ़ रही है इन फंडों की मांग?
एनर्जी सेक्टर में तेजी का मुख्य कारण बढ़ती खपत, इंडस्ट्रियल एक्सपेंशन, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाएं और वैश्विक बाजार में एनर्जी की बढ़ती कीमतें हैं. भारत में ग्रीन एनर्जी और पारंपरिक एनर्जी दोनों क्षेत्रों में बड़े निवेश हो रहे हैं, जिससे इस सेक्टर की कंपनियों को लाभ मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: निफ्टी टूटा, स्मॉलकैप डूबे… लेकिन इस कंपनी ने चुपचाप कमाए करोड़ों, 5 साल में दिया 3618% रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.