अप्रैल में बढ़ी तपिश! दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
देशभर में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है. एक तरफ जहां कई राज्यों में हीटवेव लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश और आंधी राहत दे सकती है. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है.
IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. पश्चिम और पूर्वी तटीय इलाकों में इस पूरे हफ्ते गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. वहीं मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 से 19 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है. ओडिशा में यह स्थिति 20 अप्रैल तक रह सकती है, जबकि झारखंड में 19 से 21 अप्रैल के बीच गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा.
यूपी में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ?
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा, जिससे फिर से गर्मी का असर तेज हो जाएगा.
बारिश और आंधी का भी अलर्ट
जहां एक तरफ गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल तक भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 19 से 20 अप्रैल को तेज बारिश और गरज-चमक के आसार हैं.
पिछले 24 घंटों में भी कई राज्यों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान का असर देखा गया. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे मौसम अचानक बदलता नजर आया.
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और बढ़ने वाली है. इसमें,
- 18 अप्रैल: पारा 40-42°C तक जा सकता है, गर्मी और तेज होगी.
- 19 अप्रैल: फिर से 40-42°C के बीच तापमान रहेगा, रात में भी गर्मी बनी रहेगी.
- 20 अप्रैल: आसमान साफ रहेगा, तापमान 39-41°C के आसपास रहेगा.
इसे भी पढ़ें- मेरठ में पकड़ा गया 28 क्विंटल नकली पनीर, खरीदते समय ऐसे करें असली की पहचान
Latest Stories
TV9 Corporate Badminton Championship: पहले दिन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक… Pullela Gopichand बोले- ऐसे आयोजन से बढ़ती है फिटनेस
TV9 CBC 2026: TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 का भव्य आगाज, हैदराबाद में सजा बैडमिंटन का महाकुंभ
NEET UG Re-Exam: 21 जून को होगा री-एग्जाम, 14 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड, अगले साल से होंगे ऑनलाइन टेस्ट
