Holi से पहले केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा! DA में 2% हो सकती है बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है. दिसंबर 2025 के AICPI-IW आंकड़े जारी होने के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सीधा फायदा देखने को मिलेगा.
DA Hike in 2026 for Government Employees: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली से पहले तोहफा मिल सकता है. लेबर ब्यूरो द्वारा दिसंबर 2025 के AICPI-IW आंकड़े जारी होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2-2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि अंतिम फैसला सरकार की घोषणा के बाद ही साफ होगा, लेकिन मौजूदा आंकड़े 2% बढ़ोतरी की ओर इशारा कर रहे हैं.
क्या होता है महंगाई भत्ता (DA)?
महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance (DA) केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई के असर से राहत देने के लिए दिया जाता है. यह भत्ता मूल वेतन (Basic Pay) पर दिया जाता है और साल में दो बार – जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है.
DA बढ़ने से कर्मचारियों की कुल सैलरी अपने-आप बढ़ जाती है. पेंशनर्स को इसी आधार पर Dearness Relief (DR) मिलता है.
AICPI-IW क्या है और इसका DA से क्या कनेक्शन है?
AICPI-IW (All India Consumer Price Index – Industrial Workers) एक ऐसा इंडेक्स है जो औद्योगिक कामगारों के लिए रोजमर्रा की चीजों की महंगाई को मापता है. लेबर ब्यूरो हर महीने इसके आंकड़े जारी करता है. पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW के आधार पर ही DA की गणना होती है. दिसंबर 2025 में AICPI-IW का आंकड़ा 148.2 रहा और 12 महीने का औसत 145.54 निकला. इकॉनोमिक टाइम्स ने तय फॉर्मूले से इसकी गणना की है. इस कैलकुलेशन के आधार पर DA 2 फीसदी बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ आधार आईडी, कहीं आपका नाम भी तो नहीं! ऐसे चेक करें
जनवरी 2026 में DA 60% क्यों माना जा रहा है?
DA की गणना एक तय फार्मूले से होती है. दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के हिसाब से गणना करने पर DA करीब 60.33% निकलता है. सरकार आमतौर पर राउंड फिगर में DA घोषित करती है. इसलिए इसे 60% DA माना जा रहा है. फिलहाल DA 58% है, ऐसे में 2% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. सरकार इसका ऐलान मार्च 2026 में, होली से पहले कर सकती है.
2% DA बढ़ने से सैलरी पर कितना असर पड़ेगा?
DA बढ़ने का सीधा फायदा सैलरी में दिखेगा. उदाहरण के तौर पर:
- ₹20,000 बेसिक सैलरी पर ₹400 महीने ज्यादा
- ₹50,000 बेसिक सैलरी पर ₹1,000 महीने ज्यादा
- ₹1,00,000 बेसिक सैलरी पर ₹2,000 महीने ज्यादा
यानी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी, उतना ज्यादा DA का फायदा. यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स की मासिक आय में भी इजाफा करेगी.
Latest Stories
सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ आधार आईडी, कहीं आपका नाम भी तो नहीं! ऐसे चेक करें
बजट के बाद बदली ITR फाइलिंग की डेडलाइन, FY27 में कब होगी आखिरी तारीख, कब तक भर पाएंगे रिवाइज्ड रिटर्न, कितनी लगेगी पेनाल्टी
Section 87A Rebate: इक्विटी और लॉटरी से कमाई पर नहीं मिलेगा 60000 रुपये का फायदा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने साफ किया नियम
म्यूचुअल फंड-शेयर बाजार से लेकर हर जगह कटेगी जेब, चुपके से बढ़ गया टैक्स, क्या आपको मालूम है?
