ICICI के बाद HDFC ने भी दिया ग्राहकों को झटका, FD और सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरें घटाईं; जानें नए रेट
HDFC Bank ने FD और सेविंग्स अकाउंट ब्याज दरों में कटौती की है. 10 जून 2025 से FD पर 25 bps और सेविंग्स पर 50 bps की कटौती हुई है. सामान्य FD दरें अब 2.75 फीसदी-6.60 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 3.25 फीसदी-7.10 फीसदी हैं. सेविंग्स अकाउंट पर सभी को अब 2.75 फीसदी ब्याज मिलेगा. यह कदम RBI की 50 bps रेपो रेट कटौती के बाद आया है.
HDFC Bank FD Interest Rate Cut: HDFC बैंक ने FD और सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है. 10 जून से लागू इस फैसले के तहत 3 करोड़ रुपये से कम के FD पर 25 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की गई है. यह कदम RBI द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद आया है. सामान्य जमाकर्ताओं को अब 2.75 फीसदी से 6.60 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 3.25 फीसदी से 7.10 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. सेविंग्स अकाउंट पर भी ब्याज दर घटाकर 2.75 फीसदी कर दी गई है. इससे पहले ICICI Bank बैंक ने भी अपनी FD और RD के ब्याज दरों में कटौती की ऐलान किया है.
किन FD टेन्योर पर हुई कटौती?
HDFC बैंक ने सभी FD टेन्योर पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की एक समान कटौती की है. पहले सामान्य जमाकर्ताओं को 3 फीसदी से 6.85 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी से 7.35 फीसदी तक ब्याज मिलता था. अब यह दरें क्रमशः 2.75 फीसदी से 6.60 फीसदी और 3.25 फीसदी से 7.10 फीसदी हो गई हैं.
ये भी पढ़ें- ICICI Bank का ग्राहकों को झटका, FD और RD पर ब्याज दरें घटाई, जानें क्या हैं नए रेट
सेविंग्स अकाउंट पर भी बड़ी कटौती
HDFC बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. अब 50 लाख रुपये और उससे अधिक की जमा राशि पर भी सिर्फ 2.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि पहले 3.25 फीसदी मिलता था. 50 लाख से कम की राशि पर पहले भी 2.75 फीसदी ही ब्याज मिलता था.
अन्य बैंकों ने भी घटाई FD दरें
HDFC और ICICI बैंक के अलावा केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD दरों में कटौती की है. RBI की रेपो रेट कटौती के बाद अधिकांश बैंकों के इसी तरह के कदम उठाने की उम्मीद है. इससे FD निवेशकों को नुकसान होगा, लेकिन कर्ज लेने वालों को फायदा मिल सकता है.
Latest Stories
इन 6 बैंकों का होम लोन हुआ सस्ता, रेपो रेट घटने का दिखा असर; इस बैंक का रेट सबसे कम
नहीं है ITR या सैलरी स्लिप? फिर भी मिल सकता है होम लोन, जानें कैसे पूरा होगा आपका अपने घर का सपना?
RBI Floating Rate Bonds की पूरी डिटेल: ब्याज, टैक्स, नियम और फायदे , सब एक जगह
