₹10, ₹20 या ₹30 LPA? Tier-1 शहर में आराम से रहने के लिए कितनी चाहिए सैलरी? सच जानकर चौंक जाएंगे

2026 में महंगाई, खासकर किराए और रोजमर्रा के खर्च, ने लोगों की कमाई पर दबाव बढ़ा दिया है. अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि आप कितना कमा रहे हैं, बल्कि यह है कि उस कमाई से आप कितना बचा पा रहे हैं.मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा किराया होता है. इसके बाद खाने, बिजली-पानी और बाकी जरूरतों का खर्च आता है.

Tier-1 शहर में आराम से रहने के लिए कितनी चाहिए सैलरी? Image Credit: AI/Money9 live

Cost of Living in Tier-1 City: भारत के बड़े शहरों में “अच्छी सैलरी” का मतलब तेजी से बदल रहा है. जो पैकेज कभी सपना माना जाता था, वह अब सिर्फ जरूरी खर्च पूरे करने तक सीमित होता जा रहा है. 2026 में महंगाई, खासकर किराए और रोजमर्रा के खर्च, ने लोगों की कमाई पर दबाव बढ़ा दिया है. अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि आप कितना कमा रहे हैं, बल्कि यह है कि उस कमाई से आप कितना बचा पा रहे हैं.

मेट्रो शहरों में रहने वाले कई लोग अच्छी सैलरी के बावजूद तनाव महसूस कर रहे हैं. वजह है बढ़ते खर्च और स्थायी खर्चों का बोझ. ऐसे में “कम्फर्टेबल लाइफ” की परिभाषा भी बदल गई है. अब एक ऐसी इनकम की जरूरत है जो सिर्फ खर्च न चलाए, बल्कि बचत और इमरजेंसी के लिए भी जगह छोड़े.

टियर-1 शहरों में असली खर्च कितना है

मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा किराया होता है. इसके बाद खाने, बिजली-पानी और बाकी जरूरतों का खर्च आता है. एक व्यक्ति का बेसिक खर्च करीब ₹27,000 महीना माना जाता है, लेकिन मेट्रो शहरों में यह आसानी से ₹50,000 से ₹60,000 या उससे ज्यादा हो जाता है.

शहररेंट (1BHK Avg)
Mumbai₹30,000 to ₹60,000+
Bengaluru₹20,000 to ₹30,000
Delhi NCR₹18,000 to ₹30,000
सोर्स: India Today

किराया बनाता है सबसे बड़ा फर्क

दो लोगों की सैलरी बराबर हो सकती है, लेकिन उनका जीवन अलग होता है. अगर कोई ₹20,000 किराया दे रहा है और दूसरा ₹50,000, तो बचत पर सीधा असर पड़ता है. यही वजह है कि किराया पूरी फाइनेंशियल स्थिति तय कर देता है. सिर्फ खर्च निकालना ही काफी नहीं है. एक सही लाइफ के लिए कम से कम 20% बचत जरूरी मानी जाती है. इसका मतलब है कि आपकी सैलरी खर्च से काफी ज्यादा होनी चाहिए.

शहरकॉस्ट इंडेक्सरेंट इंडेक्सकुल (कॉस्ट + रेंट)एक व्यक्ति का मासिक खर्च (रुपये, किराया छोड़कर)
पुणे22.46.615.1₹25,000 – ₹45,000
हैदराबाद21.15.613.9₹12,000 – ₹50,000
चेन्नई20.04.412.7₹15,000 – ₹50,000
कोलकाता19.33.812.1₹20,000 – ₹40,000

अच्छी सैलरी भी क्यों लगती है कम

2026 में एक बड़ा ट्रेंड सामने आया है. ज्यादा कमाने वाले लोग भी दबाव महसूस कर रहे हैं. इसका कारण है कि एक बार खर्च बढ़ जाता है, तो वह कम नहीं होता. धीरे-धीरे खर्च इनकम के बराबर हो जाता है. आज के समय में ₹10 से ₹12 लाख सालाना सैलरी से बेसिक जरूरतें पूरी हो सकती हैं. ₹15 से ₹25 लाख के बीच सैलरी से स्थिरता मिलती है. लेकिन असली कम्फर्ट तब मिलता है जब खर्च, बचत और लाइफस्टाइल तीनों बैलेंस में हों.

मासिक सैलरीAnnual CTCआर्थिक स्थिति
₹40,000 से ₹60,000₹5 से 8 लाखजरूरी खर्च पूरे होते हैं, बचत बहुत कम होती है
₹70,000 से ₹1.2 लाख₹9 से 15 लाखसामान्य आराम मिलता है, लेकिन ज्यादा लचीलापन नहीं होता
₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख₹18 से 30 लाखआरामदायक जीवन और नियमित बचत संभव
₹3 लाख से ज्यादा₹40 लाख+पूरी आर्थिक स्वतंत्रता और संपत्ति बनाने के मौके

यह भी पढ़ें: इस ‘सीक्रेट’ रूट से इजरायल को मिल रहा है तेल; दुनिया में हाहाकार पर नेतन्याहू टेंशन फ्री, दुश्मन भी साथ