ज्यादा पेट्रोल भराएंगे तो कोटक लेगा ज्यादा पैसे, अब 1 फीसदी अतिरिक्त देना होगा चार्ज
1 जून से कोटक महिंद्रा बैंक कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर फ्यूल खर्च की तय सीमा पार करने पर 1 फीसदी अतिरिक्त चार्ज लगाएगा. 35,000 से 50,000 रुपये की सीमा वाले कार्ड्स पर यह नियम लागू होगा. हालांकि, White Reserve, Kotak Infinite और IndianOil जैसे कार्ड इस चार्ज से मुक्त रहेंगे.
Fuel Charges Kotak Credit Card: कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट है. 1 जून से बैंक कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर फ्यूल ट्रांजेक्शन की तय लिमिट पार होने पर 1 फीसदी अतिरिक्त चार्ज वसूल करेगा. यह बदलाव उन ग्राहकों को प्रभावित करेगा जो अपने क्रेडिट कार्ड से फ्यूल पर अधिक खर्च करते हैं. हालांकि, कुछ प्रीमियम और को-ब्रांडेड कार्ड्स को इस नई पॉलिसी से छूट दी गई है. इसके अलावा, बैंक ने फ्यूल सरचार्ज माफी से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है.
इन कार्ड्स पर नहीं लगेगा नया चार्ज
बैंक ने कुछ खास कार्ड्स को इस नए 1% चार्ज से बाहर रखा है. इनमें White Reserve, Kotak Solitaire, Kotak Infinite, Kotak Signature, IndianOil Kotak Credit Card और Myntra Kotak Credit Card शामिल हैं. इन कार्डधारकों को 1 जून के बाद भी फ्यूल ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा.
कब लगेगा फ्यूल चार्ज
नए नियमों के अनुसार, अगर आपके मासिक फ्यूल खर्च तय सीमा से अधिक हो जाते हैं, तो 1% चार्ज लगाया जाएगा. White Signature, Privy League Signature और Kotak IndiGo 6E XL Rewards कार्ड्स के लिए यह सीमा 50,000 रुपया है. वहीं Mojo Platinum, Zen Signature, Royale Kotak Signature, PVR INOX, 6E Rewards IndiGo Kotak, Kotak BIZ और NRI Royale Signature कार्ड्स के लिए यह सीमा 35,000 रुपये रखी गई है.
ये भी पढ़ें- EPF सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून में आ रहा EPFO 3.0, ATM से निकाल सकेंगे पैसे और मिलेंगी ये स्पेशल सुविधाएं
फ्यूल सरचार्ज के नियमों में बदलाव
कोटक महिंद्रा बैंक ने फ्यूल सरचार्ज माफी की मौजूदा शर्तों में भी बदलाव किया है, जो 1 जून 2025 से प्रभावी होंगे. इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को सरचार्ज माफी पाने के लिए नई शर्तों का पालन करना होगा, जो कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेंगी. ग्राहक इन शर्तों को जानने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जानकारी देख सकते हैं.
प्रोडक्ट का नाम | मौजूदा फ्यूल ट्रांजेक्शन सीमा | अधिकतम माफी (वर्ष में) | संशोधित फ्यूल ट्रांजेक्शन सीमा | अधिकतम माफी (वर्ष में) |
---|---|---|---|---|
Kotak Solitaire | ₹400 से ₹7,500 | ₹10,000 | ₹400 से ₹7,500 | ₹10,000 |
White Reserve, Kotak Infinite | ₹400 से ₹4,000 | ₹4,500 | ₹400 से ₹7,500 | ₹4,500 |
White Credit Card | ₹500 से ₹3,000 | ₹3,500 | ₹400 से ₹7,500 | ₹4,500 |
Privy League Signature (फ्री वेरिएंट) | ₹400 से ₹4,000 | ₹4,500 | ₹400 से ₹7,500 | ₹4,500 |
Privy League Signature (पेड वेरिएंट) | ₹400 से ₹4,000 | ₹300 (प्रति माह) | ₹400 से ₹7,500 | ₹300 (प्रति माह) |
Mojo Platinum, Zen Signature, Royale Kotak Signature, NRI Royale Signature, Kotak Signature | ₹500 से ₹3,000 | ₹3,500 | ₹500 से ₹5,000 | ₹3,500 |
League Platinum, 811 #Dream Different, Kotak 811 Credit Card | ₹500 से ₹3,000 | ₹3,500 | ₹500 से ₹4,000 | ₹3,500 |
Indian Oil Kotak Credit Card | ₹100 से ₹5,000 (केवल IOCL पंप पर) | ₹100 (प्रति स्टेटमेंट साइकल) | ₹100 से ₹5,000 (केवल IOCL पंप पर) | ₹100 (प्रति स्टेटमेंट साइकल) |
Delight Platinum | ₹400 से ₹4,000 | ₹4,500 | ₹400 से ₹4,000 | ₹4,500 |
Kotak BIZ | ₹500 से ₹3,000 | ₹2,500 | ₹500 से ₹5,000 | ₹2,500 |
Myntra Kotak Credit Card | ₹500 से ₹3,000 | ₹3,500 | ₹500 से ₹3,000 | ₹3,500 |
Veer Platinum, Veer Select, Fortune | ₹500 से ₹3,000 | ₹3,500 | ₹500 से ₹3,000 | ₹3,500 |