23 नवंबर Kotak Mahindra Bank की UPI, ATM और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं रहीं ठप, जानें क्यों?
23 नवंबर को Kotak Mahindra Bank के ग्राहकों को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बैंक में सिस्टम मेंटेनेंस का काम चल रहा था. हालांकि बैंक ने अपनी ओर से ग्राहकों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी.
Kotak Mahindra Bank: 23 नवंबर को Kotak Mahindra Bank के ग्राहकों को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बैंक में सिस्टम मेंटेनेंस का काम चल रहा था. हालांकि बैंक ने अपनी ओर से ग्राहकों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी. 23 नवंबर 2025 की सुबह 3:30 बजे से 4:30 बजे तक सिस्टम मेंटेनेंस के कारण कुछ सेवाएं लगभग एक घंटे के लिए बंद रहीं. इस दौरान UPI, 20000 रुपये से ज्यादा के ATM ट्रांजैक्शन और Kotak Mahindra Bank की नई और पुरानी दोनों मोबाइल बैंकिंग ऐप्स काम नहीं कर रही थीं. बैंक का कहना था कि यह मेंटेनेंस इसलिए जरूरी है ताकि ग्राहकों को आगे बेहतर और बिना रुकावट वाली सेवाएं मिल सकें. इसी वजह से बैंक ने ग्राहकों से अपील की थी कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
कौन-कौन सी सेवाएं थी बंद?
- UPI ट्रांजैक्शन (सभी)
- 20000 रुपये से अधिक के ATM ट्रांजैक्शन
- Kotak Mahindra Bank की नई और पुरानी दोनों मोबाइल बैंकिंग ऐप्स
नया जीरो बैलेंस अकाउंट, FD और क्रेडिट कार्ड एक साथ
इसी बीच Kotak Mahindra Bank ने हाल ही में super.money के साथ मिलकर Kotak811 3-in-1 अकाउंट लॉन्च किया है. यह एक ही प्लेटफॉर्म पर जीरो-बैलेंस सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और FD-समर्थित क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है. इस खाते के तहत दिया जाने वाला Kotak811 super.money क्रेडिट कार्ड फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर जारी किया जाता है और कार्डधारक को उसके FD मूल्य का 90 फीसदी तक क्रेडिट लिमिट मिल सकती है. यह कार्ड कम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है. बैंक ने बताया कि यह क्रेडिट कार्ड जीवनभर मुफ्त है, लेकिन केवल तभी जब ग्राहक कम से कम 5000 रुपये की FD बनाते हैं. इससे कम FD पर फिजिकल कार्ड के लिए 249 रुपये और टैक्स का शुल्क देना होगा.
किन्हें मिलेगा फायदा?
इसके अलावा बैंक ने Kotak 811 Super Savings Account के लिए एलिजिबिलिटी भी बताए हैं. इसके तहत ग्राहक को अपने 811 अकाउंट में 10000 रुपये जोड़कर इसे 811 Super अकाउंट में अपग्रेड करना होगा. हर महीने कम से कम एक 10000 रुपये का क्रेडिट लेन-देन आवश्यक होगा, तभी ग्राहक को 811 Super Cashback का लाभ मिलेगा. यह सुविधा एक साल के लिए उपलब्ध रहती है और यह केवल सीमित ग्राहकों को ही दी जाती है. ग्राहक अपनी एलिजिबिलिटी Kotak811 ऐप के माध्यम से भी चेक सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IDFC First Bank सहित इन 3 स्टॉक्स में FIIs की बढ़ी दिलचस्पी, केवल दो महीने में 10% तक बढ़ाया निवेश
