अकाउंट में नहीं है बैलेंस? फिर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, BharatPe Flex देगा 45 दिन तक इंटरेस्ट-फ्री क्रेडिट; ऐसे उठाएं फायदा

BharatPe Flex बहुत से UPI यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है. यह सुविधा UPI की सहजता और क्रेडिट लाइन की ताकत को एक साथ जोड़ती है, जिससे ग्राहकों को तत्काल और बाद में पेमेंट करने का विकल्प मिलता है.

UPI

BharatPe Flex: भारत में डिजिटल पेमेंट का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब UPI यूजर्स के लिए एक नई सुविधा सामने आई है. फिनटेक कंपनी BharatPe और YES Bank ने मिलकर BharatPe Flex लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को UPI के जरिए पेमेंट करने के साथ-साथ एक प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन की सुविधा भी देता है. इसका मतलब है कि अगर किसी ग्राहक के बैंक खाते में उस समय पर्याप्त पैसा नहीं है, तब भी वह UPI के माध्यम से पेमेंट कर सकता है और बाद में उसका भुगतान कर सकता है.

BharatPe Flex के तहत ग्राहकों को 45 दिनों तक इंटरेस्ट फ्री की सुविधा मिलेगी है. इस दौरान किए गए खर्च का भुगतान ग्राहक बिलिंग साइकल के भीतर पूरा कर सकते हैं या फिर अपनी सुविधा के अनुसार 3 से 12 महीने की EMI में भी बदल सकते हैं.

किस काम के लिए कर सकेंगे यूज ?

कंपनी के अनुसार, यह सुविधा मौजूदा UPI इकोसिस्टम के साथ काम करेगी. ग्राहक इसका उपयोग दुकानों पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने, ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, यात्रा बुकिंग, पेट्रोल खरीदने और रोजमर्रा के दूसरे खर्चों के लिए कर सकेंगे.

BharatPe Flex की एक खास बात इसका पूरी तरह डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्रोसेस है. कंपनी का दावा है कि एलिजिबल ग्राहकों को तीन मिनट के भीतर मंजूरी मिल सकती है. यूजर्स ऐप में ही अपने खर्च, उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और रिपेमेंट को ट्रैक कर सकेंगे.

BharatPe Flex के प्रमुख फीचर्स

  • UPI के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान की सुविधा.
  • भुगतान के बाद 45 दिनों तक ब्याज-मुक्त अवधि.
  • पूरा भुगतान करने या EMI में कन्वर्ट करने का विकल्प.
  • पूरी तरह डिजिटल KYC और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया.
  • ऐप के भीतर खर्च, लिमिट और रिपेमेंट की निगरानी.
  • BharatPe UPI Rewards के तहत योग्य ट्रांजैक्शंस पर रिवॉर्ड्स.

BharatPe Flex के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले BharatPe ऐप खोलें और BharatPe Flex विकल्प पर टैप करें. इसके बाद डिजिटल ऑनबोर्डिंग और KYC प्रक्रिया पूरी करें. फिर क्रेडिट लाइन को UPI से लिंक करें, UPI PIN सेट करें और UPI मर्चेंट्स पर पेमेंट शुरू कर दें.

BharatPe UPI Rewards का भी मिलेगा फायदा

BharatPe Flex के साथ ग्राहक BharatPe UPI Rewards का लाभ भी उठा सकेंगे. हर योग्य ट्रांजैक्शन पर यूजर्स को Zillion Coins मिलेंगे, जिन्हें विभिन्न ब्रांड्स के वाउचर खरीदने या यूटिलिटी बिल पेमेंट में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें- ITR Filing 2026: शेयरों से हुई कमाई पर कैसे लगेगा टैक्स? जानें डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की किस फॉर्म में होगी रिपोर्टिंग