32.39 करोड़ सदस्यों के PF खाते में जमा हो गया ब्याज का पैसा, क्या आपने चेक किया अपना अकाउंट?
PF Interest Rate: श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि EPFO वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंशधारकों के खाते में 8.25 फीसदी की दर से ब्याज जमा करने की प्रक्रिया इस सप्ताह पूरी कर लेगा. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ खाते में जमा राशि पर 8.25 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है.
PF Interest Rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के पीएफ खाते में जमा राशि पर इंटरेस्ट का पैसा जमा कर रहा है. श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि EPFO वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंशधारकों के खाते में 8.25 फीसदी की दर से ब्याज जमा करने की प्रक्रिया इस सप्ताह पूरी कर लेगा. भविष्य निधि पर देय ब्याज दर की केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद हर साल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों के खातों में ब्याज राशि को जमा करता है.
32.39 करोड़ सदस्यों के खाते में पहुंचा पैसा
मांडविया ने संवाददाताओं से कहा कि इस वर्ष कुल 33.56 करोड़ सदस्यों वाले 13.88 लाख प्रतिष्ठानों के लिए वार्षिक भविष्य निधि (PF) खातों को अपडेट किया जाना था. इनमें से आठ जुलाई तक 13.86 लाख प्रतिष्ठानों के 32.39 करोड़ सदस्यों के खातों में ब्याज जमा किया जा चुका है. इसका मतलब है कि करीब 99.9 फीसदी प्रतिष्ठानों और 96.51 फीसदी सदस्यों के पीएफ खातों को सालाना अपडेट करने का काम पूरा हो चुका है.
6 जून से जमा किया जा रहा ब्याज
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ खाते में जमा राशि पर 8.25 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है. केंद्र सरकार ने 22 मई, 2025 को इस दर को मंजूरी दी थी. मांडविया ने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ईपीएफओ ने ब्याज राशि को पीएफ खातों में डालने का काम 6 जून 2025 की रात से शुरू कर दिया था.
यह भी पढ़ें: आपके PF खाते में भी आने लगा है ब्याज का पैसा? जानें- पासबुक देखने का सबसे आसान तरीका
प्रोसेसिंग में तेजी
श्रम मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सदस्यों के खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया अगस्त में शुरू हुई थी, जो दिसंबर में पूरी हुई थी. उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को अब तेजी से प्रोसेसिंग के लिए अनुकूलित किया गया है, जिसके कारण इस प्रक्रिया का अधिकांश हिस्सा जून में ही पूरा हो गया है.
हफ्तेभर के भीतर अपडेट हो जाएंगे अकाउंट
उन्होंने उम्मीद जताई कि बचे हुए प्रतिष्ठानों के संबंध में वार्षिक खाते भी इस सप्ताह के भीतर अपडेट हो जाएंगे. ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 फीसगदी की ब्याज दर बरकरार रखने का 28 फरवरी को फैसला किया था. इसके बाद इसे वित्त मंत्रालय की सहमति के लिए भेजा गया था. यह वित्त वर्ष 2023-24 की ब्याज दर के समान ही है.
Latest Stories
15.85 लाख सैलरी पर भी नहीं देना होगा टैक्स, करना होगा सिर्फ ये काम; समझें पूरा खेल
EPF में नया नियम लागू, फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जानें किसे भरना जरूरी
PhonePe SBI Card: अब हर ऑनलाइन खर्च बनेगा बचत, UPI से लेकर बिल पेमेंट पर रिवॉर्ड
