TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

महंगा हुआ रेल सफर, जनरल से लेकर AC तक का बढ़ेगा किराया; जानें 250KM के बाद कितना चुकाना होगा पैसा

भारतीय रेलवे 26 दिसंबर 2025 से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी करने जा रहा है. लंबी दूरी की यात्रा पर अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर ज्यादा किराया देना होगा, जबकि छोटी दूरी के यात्रियों को राहत दी गई है. जानें क्या है नया किराया.

भारतीय रेलवे Image Credit: tv9 bharatvarsh

Railway Ticket Hike: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके बजट को थोड़ा प्रभावित कर सकती है. भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. यह नया किराया ढांचा नए साल से कुछ दिन पहले यानी 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा. खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

क्या बदला है रेलवे के नए किराए में?

रेलवे द्वारा जारी किए गए नए किराया स्ट्रक्चर के अनुसार, ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. यानी छोटी दूरी के यात्रियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर यात्रा 215 किलोमीटर से ज्यादा की है, तो किराया बढ़ेगा.

  • ऑर्डिनरी क्लास: 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
  • मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC और AC): 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी.
यात्रा का प्रकारदूरीबढ़ोतरी का नियमकुल बढ़ोतरी
ऑर्डिनरी क्लास215 किमी तककोई बढ़ोतरी नहीं₹0
ऑर्डिनरी क्लास215 किमी से ज्यादा1 पैसा प्रति किमीदूरी के अनुसार
मेल/एक्सप्रेस नॉन-AC215 किमी से ज्यादा2 पैसे प्रति किमीदूरी के अनुसार
मेल/एक्सप्रेस AC215 किमी से ज्यादा2 पैसे प्रति किमीदूरी के अनुसार

इसका सीधा असर लंबी दूरी की यात्राओं पर पड़ेगा.

रेलवे को होगा बड़ा फायदा

रेल किराए में इस बढ़ोतरी से भारतीय रेलवे की आमदनी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. रेलवे के अनुमान के मुताबिक, इस फैसले से करीब 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की अतिरिक्त कमाई हो सकती है. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री नॉन-AC ट्रेन से 500 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे मौजूदा किराए के मुकाबले करीब 10 रुपये ज्यादा देने होंगे.

दिल्ली से पटना: कितना बढ़ेगा किराया?

दिल्ली से पटना की दूरी लगभग 1000 किलोमीटर है. अभी तक DBRT राजधानी ट्रेन में थर्ड एसी का किराया करीब 2195 रुपये (उदाहरण मानकर) था. अब 26 दिसंबर 2025 के बाद 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी लागू होने पर कुल किराए में करीब 20 रुपये का इजाफा होगा. यानी दिल्ली से पटना का ट्रेन टिकट अब पहले से महंगा हो जाएगा.

दिल्ली से मुंबई का सफर भी होगा महंगा

दिल्ली से मुंबई की दूरी लगभग 1386 किलोमीटर है. अभी CSMT राजधानी एक्सप्रेस में 3AC का किराया करीब 3180 रुपये है. नए नियम के मुताबिक, 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी के बाद इसमें लगभग 27 रुपये जुड़ जाएंगे. इसके बाद दिल्ली से मुंबई का टिकट बढ़कर करीब 3207 रुपये हो जाएगा.

इस साल दूसरी बार बढ़ा रेल किराया

यह पहली बार नहीं है जब इस साल रेलवे ने किराया बढ़ाया हो. इससे पहले 1 जुलाई 2025 से भी ट्रेन किराए में इजाफा किया गया था. उस समय भी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

ये भी पढ़ें- अडानी ग्रुप का बड़ा एविएशन दांव, अगले 5 साल में एयरपोर्ट बिजनेस में ₹1 लाख करोड़ का निवेश!