220 KM लंबे नेशनल हाईवे से कमा लिए 12000 करोड़, दिल्ली-जयपुर बना सरकार के लिए कुबेर का खजाना

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 से आने-जाने वाली गाड़ियों से अब तक कुल 11,945 करोड़ रुपये का टोल टैक्स वसूला गया है. यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी. वहीं गुरुग्राम-कोटपुतली-जयपुर हाईवे पर अब तक 9,218.30 करोड़ रुपये का टोल टैक्स वसूला गया है, जबकि इस पर कुल 6,430 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए 35 किमी लंबी नई सड़क बनाने की योजना है. Image Credit: SW Photography/DigitalVision/Getty Images

Delhi-Jaipur- Highway Toll Tax Collection: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 से आने-जाने वाले वाहनों से अब तक कुल 11,945 करोड़ रुपये का टोल टैक्स वसूला जा चुका है. गुरुग्राम-कोटपुतली-जयपुर हाईवे पर अब तक 9,218.30 करोड़ रुपये का टोल टैक्स वसूला गया है, जबकि इस पर कुल 6,430 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इसी तरह, दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर 2,727.50 करोड़ रुपये का टोल टैक्स वसूला गया है, जबकि इस पर कुल 2,489.45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस प्रकार, पूरे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब तक कुल 11,945.80 करोड़ रुपये का टोल टैक्स वसूला गया है, जबकि इस पर कुल 8,919.45 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी. नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल के उठाए गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई. सांसद ने संसद में सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर वसूला गया टोल टैक्स इस सड़क के निर्माण लागत से अधिक है?

राजस्थान में महाराष्ट्र से ज्यादा टोल कलेक्शन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान से कुल 5,885.03 करोड़ रुपये टोल टैक्स वसूला गया, जो महाराष्ट्र के 5,352.53 करोड़ रुपये से अधिक है, लेकिन उत्तर प्रदेश के 6,695.40 करोड़ रुपये से कम है.

किस आधार पर वसूला जाता है टोल टैक्स?

सरकार ने टोल टैक्स की वसूली के बारे में बताया कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों के अनुसार की जाती है, जिसमें प्रति किलोमीटर के हिसाब से रेट तय होते हैं. टोल की राशि इस आधार पर निर्धारित होती है कि हाईवे पर कितना सफर किया गया है, कौन-कौन से वाहन चल रहे हैं, यह सड़क किन औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी है और इसके जरिए किन महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ा गया है.

इसे भी पढ़ें- NHAI की बड़ी कार्रवाई, 14 टोल कलेक्ट करने वाली एजेंसियों को किया बैन, जानें- पूरा मामला

Latest Stories

अब लखनऊ से कानपुर सिर्फ 30 मिनट में, समय और फ्यूल दोनों की बचत; जानें नए एक्सप्रेसवे की पूरी डिटेल

दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, 14 अप्रैल को होगा उद्घाटन! PM मोदी देंगे सौगात, जानें स्पीड लिमिट और अन्य डिटेल

गंगा एक्सप्रेसवे पर इन 12 जगहों से मिलेगी एंट्री और एग्जिट, कब से शुरू होगी यात्रा, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश में बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे, सफर होगा तेज और आसान, लिंक रोड से मजबूत होगा नेटवर्क

नोएडा से जेवर अब हवा में फर्राटा भरेंगी कारें, 10 लेन का बनेगा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, जानें किस इलाके को होगा फायदा

जेवर एयरपोर्ट का असर! यमुना एक्सप्रेसवे बना रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट; 5 साल में 5 गुना तक बढ़े दाम