इन 3 शेयरों में मौका! 55% तक डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे स्टॉक्स, विजय केडिया का भी लगा है पैसा
इन कंपनियों में दिग्गज निवेशक Vijay Kishanlal Kedia की हिस्सेदारी है, जिस वजह से निवेशकों की नजर इन पर बनी हुई है. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी ये कंपनियां पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन का मौका भी देती हैं. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.
इन दिनों बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अच्छे-अच्छे निवेशकों के पोर्टफोलियो वाले स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे माहौल में कुछ ऐसे शेयर हैं, जो अपने 52-वीक हाई से भारी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं. इन कंपनियों में दिग्गज निवेशक Vijay Kishanlal Kedia की हिस्सेदारी है, जिस वजह से निवेशकों की नजर इन पर बनी हुई है. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी ये कंपनियां पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन का मौका भी देती हैं. आइए इन तीन शेयरों का हाल जानते हैं.
Patel Engineering Ltd
Patel Engineering भारी सिविल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में काम करती है. कंपनी डैम, ब्रिज, टनल, रोड, पाइलिंग वर्क्स, इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर और हाइड्रो, इरिगेशन, वाटर सप्लाई, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट जैसे सेक्टर में प्रोजेक्ट्स संभालती है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,731 करोड़ रुपये है. शेयर शुक्रवार को 27.61 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.67 प्रतिशत नीचे रहा. यह शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 41.2 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी में विजय केडिया की करीब 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
Advait Energy Transitions Limited
साल 2009 में स्थापित यह कंपनी पहले Advait Infratech Limited के नाम से जानी जाती थी. गुजरात स्थित यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन, सबस्टेशन और टेलीकम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस देती है. कंपनी स्ट्रिंगिंग टूल्स, एसीएस वायर, ओपीजीडब्ल्यू केबल, ईआरएस, ऑप्टिकल फाइबर केबल और कई तरह के इंसुलेटर बनाती और सप्लाई करती है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,857 करोड़ रुपये है. शेयर शुक्रवार को 1,698 रुपये पर बंद हुआ था. यह शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 30 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है. विजय केडिया की इसमें लगभग 1.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
TechD Cybersecurity Ltd
जनवरी 2017 में स्थापित TechD Cybersecurity साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है. कंपनी बीएफएसआई, एनबीएफसी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, एविएशन, आईटी आईटीईएस, एजुकेशन और सरकारी सेक्टर को एंड टू एंड सर्विस और ट्रेनिंग देती है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 289 करोड़ रुपये है. शेयर शुक्रवार को 378.20 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र से 2.21 प्रतिशत नीचे रहा. यह शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 55.2 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. विजय केडिया की कंपनी में करीब 5.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर का कमाल, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 3.50 करोड़, अब 7 मार्च को आएगा बड़ा अपड़ेट!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्रिप्टो मार्केट में उथल-पुथल! 65000 डॉलर के नीचे फिसला बिटकॉइन, जानें क्या मची तबाही?
गिरते बाजार में मौका! Choice Broking का दावा- इन 3 शेयरों में बनेगा रिटर्न, हफ्ते भर में आएगी तेजी
BEL ने 2017 के बाद किया सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान, शेयरधारकों के बीच बांटेगी कुल ₹1425 करोड़; जानें रिकॉर्ड डेट
