TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

ACME Solar IPO: 13 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुए कंपनी के शेयर, निवेशक निराश

ACME सोलर होल्डिंग के शेयरों की लिस्टिंग ने आज निवेशकों को काफी हताश किया है. इसकी लिस्टिंग अनुमान के मुताबिक रही. कंपनी के शेयर 13 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए. आइए इससे जुड़ी कुछ जरुरी बात जानते हैं.

दिसंबर में मार्केट में आएंगे इन कंपनियों के आईपीओ Image Credit: TV9 Bharatvarsh

सोलर एनर्जी कंपनी ACME सोलर होल्डिंग के शेयरों की लिस्टिंग आज हो NSE और BSE पर चुकी है. लिस्टिंग ने निवेशकों को खासा निराश किया है. शेयर 251 रुपये प्रति शेयर के भाव से NSE पर लिस्ट हुए. और 259 रुपये प्रति शेयर के भाव से BSE पर लिस्ट हुआ है. हालांकि इसका प्राइस बैंड 289 रुपये था. इस लिहाज से कंपनी के शेयर 13 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं. इसकी लिस्टिंग अनुमान के मुताबिक रही.

ACME Solar IPO से जुड़ी अहम जानकारी

ACME सोलर होल्डिंग्स IPO 82,871,973 शेयरों का फ्रेश इश्यू और 17,474,049 शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) था. कंपनी ने इस इश्यू के लिए 275-289 रुपये के प्राइस बैंड तय किया था और इसका लॉट साइज 51 शेयरों का था. ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आईपीओ को 2.75 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इसके लिए न्यूनतम निवेश 14,799 रुपये थी.

क्या चल रहा था GMP?

12 नवंबर को ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का GMP -4 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. एक्सपर्ट का मानना था कि, ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग फ्लैट रह सकती है. दरअसल ग्रे मार्केट में ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों का (GMP) प्रीमियम नेगिटव पहुंच गया था. इस वजह से कहा जा रहा है कि इसकी लिस्टिंग डिस्काउंट पर हो सकती है.

क्या करती है कंपनी?

ACME सोलर होल्डिंग्स, भारत में सोलर और पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है. यह कंपनी बड़े सोलर प्रोजेक्ट के निर्माण, ऑपरेशन और उनसे जुड़ी मेंटेनेंस का काम करती है. कंपनी की बिजली बेचकर कमाई करती है.

ACME सोलर होल्डिंग्स का मुकाबला अडानी ग्रीन एनर्जी से है, जो पहले से ही मार्केट में लिस्ट है. ACME के ​​पास विभिन्न रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजी का एक बड़ा पोर्टफोलियो है और यह अपनी क्षमता में विस्तार करके लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है.