इस स्टॉक का कमाल! एक ही दिन में विजय केडिया को ₹23 करोड़ का फायदा, गोली की रफ्तार से भागे शेयर

सोमवार को लेट ट्रेड में Atul Auto करीब 8.8 फीसदी की तेजी के साथ 485.05 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. बीते एक हफ्ते में शेयर 22.27 फीसदी चढ़ा है. पिछले तीन महीनों में इसमें 8.82 फीसदी की तेजी रही है, जबकि एक साल में शेयर करीब 9.1 फीसदी गिरा है.

विजय केडिया Image Credit: vijay kedia X-@VijayKedia1, freepik

सोमवार को बीएसई पर ऑटो सेक्टर का शेयर Atul Auto Limited जबरदस्त तेजी के साथ टॉप गेनर्स में शामिल रहा. यह शेयर करीब 8.8 फीसदी उछलकर 446.20 रुपये से 485 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. खास बात यह रही कि इस तेजी के साथ शेयर में वॉल्यूम भी बीएसई पर तीन गुना से ज्यादा देखने को मिला. इस तेजी के बाद केडिया को करीब 23 करोड़ का फायदा हुआ. कंपनी का स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 381.70 रुपये से करीब 32 फीसदी ऊपर आ चुका है. पिछले 5 साल में इस शेयर ने करीब 170 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

शेयर में तेज उछाल और वॉल्यूम में जोरदार बढ़त

Atul Auto का 52-वीक हाई 581.04 रुपये और निचला स्तर 381.70 रुपये है. सोमवार के कारोबार में शेयर ने एक ही दिन में 13 फीसदी की छलांग लगाई, जिससे निवेशकों का ध्यान इस पर टिक गया. भारी वॉल्यूम के साथ आई यह तेजी बाजार में मजबूत खरीदारी का संकेत मानी जा रही है.

Atul Auto का कारोबार और प्रोफाइल

Atul Auto Limited राजकोट स्थित एक भारतीय थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी है. कंपनी देश और विदेश दोनों बाजारों में ऑटो रिक्शा की बिक्री करती है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 1385 करोड़ रुपये के आसपास है.

तिमाही नतीजों ने दी शेयर को रफ्तार

कंपनी ने Q3FY26 और 9MFY26 के शानदार नतीजे पेश किए हैं. Q3FY26 में कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर 18.5 फीसदी बढ़कर 231 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट 114 फीसदी उछलकर 15 करोड़ रुपये पहुंच गया.

विजय केडिया की हिस्सेदारी और एक दिन की कमाई

दिग्गज निवेशक विजय केडिया और उनकी फर्म Kedia Securities मिलकर कंपनी में 20.91 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं. उनके पास कुल 58,02,017 शेयर हैं. सोमवार को शेयर की कीमत में 39 रुपये की तेजी के चलते उनकी संपत्ति में करीब 23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई.

लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न

Atul Auto का शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 381.70 रुपये से करीब 32 फीसदी ऊपर आ चुका है. पिछले 5 साल में इस शेयर ने करीब 170 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

मौजूदा स्थिति

सोमवार को लेट ट्रेड में Atul Auto करीब 8.8 फीसदी की तेजी के साथ 485.05 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. बीते एक हफ्ते में शेयर 22.27 फीसदी चढ़ा है. पिछले तीन महीनों में इसमें 8.82 फीसदी की तेजी रही है, जबकि एक साल में शेयर करीब 9.1 फीसदी गिरा है.

इसे भी पढ़ें- ये कंपनी बनेगी अगली L&T? नाममात्र का कर्ज, तिमाही नतीजे शानदार, एक साल से शेयरों में हलचल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.