तिमाही नतीजों के बाद भागे SBI के शेयर, ब्रोकरेज बोले-खरीदो’ आएगी शानदार रैली, 1300 रुपये जाएगा भाव!
SBI ने दिसंबर तिमाही में 25 फीसदी की बढ़त के साथ 21030 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो बाजार के अनुमानों से कहीं बेहतर रहा. ज्यादा फीस इनकम और कम प्रोविजन के चलते मुनाफे में यह मजबूती आई. नतीजों के बाद सोमवार को BSE पर SBI के शेयर 7 फीसदी उछलकर 1137 रुपये के दिन के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए.
SBI Target Price: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस का भरोसा और बढ़ गया है. इसका असर 9 फरवरी को इसके शेयरों में देखने को मिला. इस दौरान शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए. इसके बाद निवेशकों के नजरें इस पर टिकी हैं. अब कई ग्लोबल और डोमेस्टिक ब्रोकरेज ने इसका टारगेट बढ़ाकर 1300 रुपये तक कर दिया है. आइए जानते हैं कि कौन से ब्रोकरेज हाउस ने कितना टारगेट प्राइस बताया है.
Q3 नतीजों के बाद शेयर में जोरदार उछाल
SBI ने दिसंबर तिमाही में 25 फीसदी की बढ़त के साथ 21030 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो बाजार के अनुमानों से कहीं बेहतर रहा. ज्यादा फीस इनकम और कम प्रोविजन के चलते मुनाफे में यह मजबूती आई. नतीजों के बाद सोमवार को BSE पर SBI के शेयर 7 फीसदी उछलकर 1137 रुपये के दिन के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए.
Jefferies और Motilal Oswal ने दिया 1300 रुपये का टारगेट
- Jefferies और Motilal Oswal ने SBI पर सबसे ज्यादा बुलिश रुख अपनाते हुए शेयर का टारगेट 1300 रुपये तय किया है. Jefferies ने SBI को सेक्टर का टॉप पिक बताते हुए बाय रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने पहले का 1190 रुपये का टारगेट बढ़ाकर 1300 रुपये कर दिया है. Jefferies का मानना है कि बैंक की इक्विटी पर रिटर्न मजबूत रहेगा और सब्सिडियरी से भी अच्छी वैल्यू खुलेगी.
- Motilal Oswal ने भी 1300 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक SBI की एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार हो रहा है, स्लिपेज घटे हैं और क्रेडिट कॉस्ट सिर्फ 29 बेसिस पॉइंट पर बनी हुई है. ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक का ओवरऑल क्रेडिट माहौल को लेकर मैनेजमेंट काफी कॉन्फिडेंट दिख रहा है.
Nomura और JP Morgan भी पॉजिटिव
- Nomura ने SBI का टारगेट बढ़ाकर 1235 रुपये कर दिया है, जो पहले 1100 रुपये था. ब्रोकरेज का कहना है कि रिटर्न ऑन इक्विटी का आउटलुक बेहतर हुआ है, इसी वजह से वैल्यूएशन मल्टीपल बढ़ाया गया है.
- JP Morgan ने SBI पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है और सितंबर 2027 के लिए टारगेट 1220 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि SBI सिस्टम से तेज ग्रोथ दिखा रहा है, एसेट क्वालिटी बेहतरीन है और मुनाफे में लगातार बढ़त हो रही है.
Morgan Stanley और BofA का मिला जुला रुख
- Morgan Stanley ने SBI पर इक्वल वेट रेटिंग कायम रखी है. ब्रोकरेज ने मजबूत Q3 के बाद FY26 की कमाई का अनुमान जरूर बढ़ाया है, लेकिन वैल्यूएशन को लगभग फुल बताते हुए ज्यादा अपसाइड की उम्मीद सीमित बताई है.
- वहीं BofA Securities ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ टारगेट 1050 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया है. BofA का कहना है कि मौजूदा वैल्यूएशन पर रिस्क और रिवार्ड लगभग बराबर नजर आता है.
इसे भी पढ़ें- Tata Power vs Adani Power: कौन है रिन्यूएबल सेक्टर का असली किंग? किसका फ्यूचर प्लान दमदार, कौन बड़ा मल्टीबैगर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
21 रुपये है कीमत! AI बेस्ड डेटा सेंटर में निवेश की खबर ने डाल दी इस कंपनी में जान, एक झटके में 18% उछल गया स्टॉक
India- USA Trade Deal अंतरिम फ्रेमवर्क जारी होते ही भागे ज्वैलरी स्टॉक्स, Kalyan Jewellers, Senco Gold, Titan के शेयरों में भारी उछाल
NTPC छोड़िए… ये 3 छोटी कंपनियां बन सकती हैं बड़ी विजेता, 2047 तक 100 GW का सपना, 20000 करोड़ के न्यूक्लियर PLI
निवेश का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 7 नए NFOs, जानें क्या है सब्सक्रिप्शन की तारीख और पूरी डिटेल्स
