Closing Bell: इजरायल-ईरान का सीजफायर खत्म होते ही फिसला बाजार, सेंसेक्स डे हाई से 971 अंक नीचे बंद
शेयर बाजार में मंगलवार का दिन जोरदार उठापटक भरा रहा. इजरायल-ईरान के बीच करीब 4 घंटे सीजफायर चला. बाद में जैसे ही यह सीजफायर खत्म हुआ, बाजार भी फिसलने लगा और दिन के आखिर में सेंसेक्स डे हाई से 971 अंक नीचे बंद हुआ.
भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए. हालांकि, दोनों ही इंडेक्स डे हाई से भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स इस दौरान जहां डे हाई 83,018.16 अंक से 971 अंक नीचे 82,055.11 अंक पर बंद हुआ. हालांकि, सेंसेक्स लास्ट डे क्लोजिंग 81,896.79 अंक से 158.32 अंक ऊपर हरे निशान में बंद हुआ.
सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी दिनभर यह उतार-चढ़ाव चला. निफ्टी की ओपनिंग 25,179.90 अंक पर हुई. इसके बाद 25,317.70 अंक के डे हाई और 24,999.70 अंक के डे लो के बीच कारोबार करते हुए दिन के आखिर में 0.29% तेजी के साथ 72.45 अंक ऊपर 25,044.35 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी अपने डे हाई 25,317.70 अंक से 273.35 अंक नीचे बंद हुआ.
1.54 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप
मंगलवार को बाजार में मोटे तौर पर ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में रहे. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी सहित ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट के ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में रहे. इस तरह चौतरफा खरीदारी के चलते मार्केट कैप में 1.54 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है. इससे पहले सोमवार को भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 44,873,819.03 रहा. वहीं, मंगलवार को यह बढ़कर 4,50,28,147.35 रुपये हो गया.
सेंसेक्स-निफ्टी टॉप गेनर-लूजर
सेंसेक्स में मंगलवार को अडानी पोर्ट 2.58 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा. वहीं, 1.52 फीसदी गिरावट के साथ पावर ग्रिड टॉप लूजर स्टॉक रहा. वहीं, हाल में ही सेंसेक्स में शामिल हुआ ट्रेंट 0.97 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर्स में शामिल रहा. सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी में भी अडानी पोर्ट टॉप गेनर स्टॉक रहा. वहीं, ओएनजीसी 2.90 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा.
कैसा रहा सेक्टोरल और ब्रॉड मार्केट का हाल?
बेंचमार्क इंडेक्स की तरह ही ब्रॉड मार्केट इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए. इस दौरान सभी इंडेक्स तेजी में रहे हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स की तरह ही दिन के आखिर में सभी इंडेक्स की तेजी एक सीमित दायरे में सिमट गई. इसके बाद भी मिडकैप शेयर आउट परफॉर्म करते दिखे.
ब्रॉड मार्केट इंडेक्स | क्लोजिंग | फीसदी बदलाव |
निफ्टी 100 | 25,631.60 | 0.39 |
निफ्टी 200 | 13,977.25 | 0.44 |
निफ्टी 500 | 23,113.20 | 0.49 |
निफ्टी मिडकैप 50 | 16,557.50 | 0.83 |
निफ्टी मिडकैप 100 | 58,622.40 | 0.71 |
निफ्टी स्मॉलकैप 100 | 18,452.75 | 0.72 |
इंडिया वीआईएक्स | 13.64 | -2.88 |
निफ्टी मिडकैप 150 | 21,523.05 | 0.71 |
निफ्टी स्मॉलकैप 50 | 8,913.20 | 0.77 |
निफ्टी स्मॉलकैप 250 | 17,180.30 | 0.78 |
निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 | 19,972.75 | 0.73 |
निफ्टी500 मल्टीकैप 50:25:25 | 16,127.85 | 0.57 |
निफ्टी लार्जमिडकैप 250 | 16,237.55 | 0.55 |
निफ्टी टोटल मार्केट | 13,002.20 | 0.49 |
निफ्टी माइक्रोकैप 250 | 23,416.25 | 0.5 |
निफ्टी 500 लार्ज मिडस्मॉल इक्वल-कैप वेटेड | 17,805.60 | 0.63 |
सेक्टोरल इंडेक्स | क्लोजिंग | फीसदी बदलाव |
निफ्टी ऑटो | 23,598.25 | 0.58 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 28,857.40 | 0.87 |
निफ्टी एफएमसीजी | 54,346.30 | 0.22 |
निफ्टी आईटी | 38,417.95 | 0.01 |
निफ्टी मीडिया | 1,728.80 | -1.12 |
निफ्टी मेटल | 9,291.10 | 1.01 |
निफ्टी फार्मा | 21,672.10 | 0.21 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | 6,939.10 | 1.46 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 28,135.05 | 0.73 |
निफ्टी रियल्टी | 1,014.25 | 0.16 |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 14,123.10 | 0.28 |
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | 37,453.70 | 0.6 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | 11,454.55 | -0.17 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 41,895.20 | 0.34 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 30,173.85 | 0.9 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 18,751.20 | 0.86 |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 10,280.55 | 0.71 |