Q3 रिजल्ट में Coal India को हुआ घाटा, फिर भी कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान; रिकॉर्ड डेट तय
कोल इंडिया का Q3FY26 में नेट प्रॉफिट 16 फीसदी गिरकर 7,166 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी ने तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित कर दिया है. इसके लिए कोल इंडिया ने 18 फरवरी रिकॉर्ड डेट तय की गई है. रेवेन्यू में 5 फीसदी की कमी आई, लेकिन लागत नियंत्रण से मार्जिन को सहारा मिला. जानें डिटेल्स.
Coal India Q3 Result and Dividend: सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India) ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके साथ ही निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा भी मिला है. आइए विस्तार से कंपनी के तिमाही नतीजों की जानकारी देते हैं.
16 फीसदी घटा तिमाही मुनाफा
तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 16 फीसदी घटकर 7,166 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 8,500 करोड़ रुपये (लगभग) के आसपास था. मुनाफे में कमी की मुख्य वजह राजस्व में गिरावट और कुछ परिचालन दबाव रहे.
5.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड
नतीजों के साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5.50 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इस डिविडेंड के लिए 18 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यानी जिन निवेशकों के नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. भुगतान 13 मार्च या उससे पहले कर दिया जाएगा.
आय में 5 फीसदी की गिरावट
दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 5 फीसदी घटकर 34,924 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 36,858 करोड़ रुपये था. अगर अन्य आय (2,391 करोड़ रुपये) को भी शामिल करें तो कुल आय 37,316 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 39,002 करोड़ रुपये थी.
खर्च और मार्जिन की स्थिति
तिमाही के दौरान कुल खर्च बढ़कर 28,132 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 27,280 करोड़ रुपये था. हालांकि, स्ट्रिपिंग एक्टिविटी में कमी और लागत नियंत्रण के प्रयासों ने कंपनी के मार्जिन को कुछ हद तक सहारा दिया. टैक्स से पहले मुनाफा (PBT), जिसमें जॉइंट वेंचर्स से हिस्सेदारी भी शामिल है, 9,473 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 11,792 करोड़ रुपये था.
नौ महीने का प्रदर्शन
31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1.05 लाख करोड़ रुपये था. नौ महीने का नेट प्रॉफिट 20,163 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 25,709 करोड़ रुपये था. यानी इस अवधि में भी सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है.
शेयर का हाल?
गुरुवार, 12 फरवरी को कोल इंडिया के शेयर लाल निशान में बंद हुए. स्टॉक 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 419.15 रुपये पर बंद हुआ. पिछले कुछ समय से कंपनी के शेयर दबाव में रहे लेकिन 3 महीने के दौरान इसमें 9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. वहीं, साल भर के दौरान स्टॉक ने तकरीबन 16 फीसदी का रिटर्न दिया. 5 साल में स्टॉक का भाव 200 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. कंपनी का मार्केट कैप 2,60,714 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. चूंकि, कंपनी के तिमाही नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए हैं, इसलिए कल यानी शुक्रवार, 13 फरवरी को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IRCTC Q3 नतीजे में 15% बढ़ा मुनाफा, अब 175% डिविडेंड का किया ऐलान; रिकॉर्ड डेट भी तय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ये कंपनियां बन रहीं निवेशकों की पहली पसंद, EPS ग्रोथ ने दिखाया असली दम; आप भी रखें रडार पर
Solar Ind, Data Patterns, Astra Microwave समेत 5 डिफेंस स्टॉक्स पर Goldman Sachs बुलिश, बता दिया इनका दमदार प्लान
बाजार में दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं घरेलू और विदेशी निवेशक, FII ने 108 करोड़ और DII ने 277 करोड़ की खरीदारी की
