Green Shipping पर बड़ा दांव! Cochin Shipyard ने साइन की JV डील, शुक्रवार को शेयर में हलचल संभव
Cochin Shipyard और HBL Engineering की नई JV डील से ग्रीन मरीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और बैटरी सिस्टम पर फोकस के बीच यह स्टॉक निवेशकों के रडार पर आ गया है. शुक्रवार को इसके शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.
समुद्री क्षेत्र में हरित ऊर्जा की दिशा में भारत एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है. Cochin Shipyard Ltd (CSL) ने HBL Engineering के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा भंडारण तकनीकों के विकास के लिए जॉइंट वेंचर (JV) साइन किया है. यह साझेदारी न सिर्फ ग्रीन शिपिंग को बढ़ावा देगी, बल्कि निवेशकों के लिए भी नए मौके खोल सकती है. ऐसे में शुक्रवार को CSL के शेयरों पर बाजार की खास नजर रहने वाली है.
ग्रीन मरीन टेक्नोलॉजी पर फोकस
इस जॉइंट वेंचर के तहत दोनों कंपनियां मिलकर समुद्री क्षेत्र के लिए आधुनिक तकनीकों का विकास करेंगी. इसमें एडवांस्ड मरीन बैटरी, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), इलेक्ट्रिक मोटर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं.
इसका उद्देश्य भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार की जरूरतों को पूरा करना है, जहां ग्रीन और सस्टेनेबल शिपिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है.
कंपनी के लिए क्यों अहम है यह डील
CSL के CMD (एडिशनल चार्ज) और डायरेक्टर (फाइनेंस) जोस वी जे ने इस साझेदारी को कंपनी के लिए “एक बड़ा माइलस्टोन” बताया है. उन्होंने कहा कि यह पहल भारत में स्वदेशी तकनीक के विकास को बढ़ावा देगी और समुद्री क्षेत्र को ग्रीन एनर्जी समाधान अपनाने में मदद करेगी. साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय ग्रीन शिपिंग नियमों को पूरा करने में भी सहायक होगी.
कैसा है कंपनी के शेयरों का हाल ?
गुरुवार को Cochin Shipyard का शेयर ₹1,317 पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले 6 महीनों में शेयर करीब 32% गिरा है, जिससे शॉर्ट टर्म निवेशकों को नुकसान हुआ है. लेकिन लंबी अवधि की तस्वीर अलग है. स्टॉक ने पिछले 3 साल में 506% से ज्यादा रिटर्न और पिछले 5 साल में 650% से ज्यादा का मुनाफा दिया है.
यह भी पढ़ें: ₹300 से ₹26,000 तक के इन 5 स्टॉक्स को देखा? बढ़ रहा रेवेन्यू, P/E दमदार, कमाई भी मजबूत, लेकिन 52 वीक लो के करीब
यह दिखाता है कि कंपनी ने समय के साथ मजबूत ग्रोथ दिखाई है. और अब नीचे दिए वजहों से कंपनी के शेयरों में ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
- नई JV डील के बाद बाजार में इस स्टॉक को लेकर सकारात्मक माहौल बन सकता है.
- ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे सेक्टर में एंट्री से कंपनी के भविष्य के ऑर्डर बुक और ग्रोथ को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं.
- ऐसे में शुक्रवार को इस खबर का असर शेयर की चाल में देखने को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
