अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 22 रुपये तक मिल रहा डिविडेंड, Angel One समेत 10 कंपनियां करेंगी एक्स-डिविडेंड ट्रेड, जानें रिकॉर्ड डेट
अगले सप्ताह शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड करने वाले हैं. इन कंपनियों ने डिविडेंड, बोनस इश्यू, राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसे अहम कॉर्पोरेट एक्शन की घोषणा की है. निवेशकों के लिए यह समय महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक्स-डेट से पहले शेयर रखने पर ही घोषित लाभ का फायदा मिल सकेगा.
Dividend, Bonus Issue, Stock Split & Right Issue next week: अगले सप्ताह शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे. इन कंपनियों ने डिविडेंड, राइट्स इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन का ऐलान किया है. निवेशकों के लिए यह जरूरी है कि वे एक्स-डेट से पहले शेयर अपने पास रखें, तभी वे इसका लाभ ले सकेंगे. आइए जानते हैं किस कंपनी की एक्स-डेट कब है और क्या फायदा मिलेगा.
डिविडेंड देने वाली कंपनियां
अगले हफ्ते कई कंपनियां अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने जा रही हैं.
- AK Capital Services Ltd ने 22 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसकी एक्स-डेट 24 फरवरी 2026 है.
- NBCC (India) Ltd ने 0.12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसकी एक्स-डेट 25 फरवरी 2026 है.
- Stratmont Industries Ltd ने 0.10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. एक्स-डेट 26 फरवरी 2026 है.
- Spice Islands Industries Ltd ने 0.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. एक्स-डेट 27 फरवरी 2026 है.
यदि निवेशक इन कंपनियों के शेयर एक्स-डेट से पहले खरीदते हैं और अपने पास रखते हैं, तो वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे.
बोनस इश्यू
Infobeans Technologies Ltd ने 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है. यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 3 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इसकी एक्स-डेट 27 फरवरी 2026 तय की गई है.
बोनस इश्यू से निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, हालांकि कुल निवेश मूल्य बाजार भाव के अनुसार समायोजित हो जाता है.
स्टॉक स्प्लिट
दो कंपनियों ने अपने शेयरों स्प्लिट करने का ऐलान किया है.
- Fynx Capital Ltd अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू में बांटेगी. एक्स-डेट 25 फरवरी 2026 है.
- Angel One Ltd ने भी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये में स्प्लिट करने का ऐलान किया है. इसकी एक्स-डेट 26 फरवरी 2026 है.
स्टॉक स्प्लिट से शेयर की कीमत कम हो जाती है और छोटे निवेशकों के लिए शेयर अधिक किफायती हो जाता है.
राइट्स इश्यू
तीन कंपनियों ने राइट्स इश्यू का ऐलान किया है, जिसके तहत मौजूदा शेयरधारकों को रियायती दर पर नए शेयर खरीदने का मौका मिलेगा.
- Hilton Metal Forging Ltd – एक्स-डेट 24 फरवरी 2026
- Padam Cotton Yarns Ltd – एक्स-डेट 24 फरवरी 2026
- Steelco Gujarat Ltd – एक्स-डेट 24 फरवरी 2026
राइट्स इश्यू में केवल वही निवेशक हिस्सा ले सकते हैं जिनके पास एक्स-डेट से पहले कंपनी के शेयर हों.
एक्स-डेट क्यों है महत्वपूर्ण?
एक्स-डेट वह तारीख होती है, जिसके बाद शेयर खरीदने पर निवेशक को घोषित डिविडेंड, बोनस या अन्य कॉर्पोरेट लाभ नहीं मिलता. अगर आप किसी कंपनी के फायदे का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदकर अपने डीमैट खाते में रखना जरूरी है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी कॉर्पोरेट एक्शन में निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और बाजार जोखिम को जरूर समझें.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
