HAL, BEL नहीं… मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा है ये डिफेंस स्टॉक, 5 साल में 1073% उछला शेयर, कर्ज जीरो और फंडामेंटल्स मजबूत
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच डिफेंस सेक्टर के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. पारंपरिक बड़ी कंपनियों के साथ-साथ कुछ छोटे और कम चर्चित स्टॉक्स भी शानदार रिटर्न दे रहे हैं. ऐसी ही एक कंपनी KRISHNA DEFENCE है, जिसने लंबी अवधि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर खास पहचान बनाई है.

Defence Stocks: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच शेयर बाजार में डिफेंस कंपनियों में निवेशकों की उम्मीद दिखाई दे रही है. ऐसे वक्त में ये स्टॉक्स इसलिए खास हो जाते हैं क्योंकि युद्ध में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य सामग्री की खपत बढ़ जाती है. शेयर बाजार में डिफेंस स्टॉक्स में HINDUSTAN AERO. और MAZAGON DOCK SHIP जैसी कंपनियों के शेयर पर निवेशकों का ध्यान तो रहता है, लेकिन कुछ ऐसे स्टॉक्स भी हैं जो निवेशकों की नजर से दूर रहकर मोटी कमाई करा रहे हैं. इन्हीं में एक है KRISHNA DEFENCE. यह मुख्य रूप से डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए प्रोडक्ट बनाती है.
KRISHNA DEFENCE के शेयर का हाल
Krishna Defence & Allied Industries के शेयर ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मालामाल किया है. कर्ज मुक्त होने की वजह से यह निवेशकों का और भी पसंदीदा शेयर बन सकता है. बीते एक महीने में, जब बाजार पूरी तरह वोलाटाइल रहा है, तब इसके शेयर में 22 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद शेयर का भाव 880 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. शॉर्ट टर्म में इसमें न के बराबर तेजी दर्ज की गई है, वहीं मध्यम से लंबी अवधि में शेयर में तेज हलचल हुई है और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. तीन साल में इसने 532 फीसदी और पांच साल में 1,073 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.
कैसा है कंपनी का फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹1,314 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio TTM) | 36.61 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 7.75 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 42.70 |
| ऋण-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 0.00 |
| आरओई (ROE) | 17.58% |
| ईपीएस (EPS TTM) | 24.04 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.05% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 113.50 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | 10 |
क्या कहता है टेक्निकल इंडिकेटर
| इंडिकेटर | वैल्यू | क्या है अर्थ |
|---|---|---|
| RSI (14) | +42.30 | न्यूट्रल (Neutral) |
| MACD (12, 26, 9) | -13.21 | मंदी (Bearish) |
| बीटा (Beta) | +1.06 | बाजार जैसा उतार-चढ़ाव (Volatile like market) |
| स्तर | वैल्यू |
|---|---|
| R3 | 1,062.46 |
| R2 | 1,005.18 |
| R1 | 944.61 |
| पिवट (Pivot) | 887.33 |
| CMP | 880.00 |
| S1 | 826.76 |
| S2 | 769.48 |
| S3 | 708.91 |
इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.