इस स्टॉक पर एक साथ 2 खुशखबरी! स्टॉक स्प्लिट और बोनस का ऐलान, भागे शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट
Delphi World Money Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर अलॉटमेंट के लिए शनिवार 14 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. वहीं सोमवार 16 फरवरी 2026 को बोनस और सब डिविजन यानी स्प्लिट शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा.
माइक्रो कैप कंपनी Delphi World Money Limited के शेयर फिर से फोकस में हैं. कंपनी के बोर्ड द्वारा 1:5 स्टॉक स्प्लिट और 2:1 बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट तय करने के बाद शेयर में करीब 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. कंपनी का मार्केट कैप करीब 369.54 करोड़ रुपये है. शेयर इंट्रा डे में 227.85 रुपये के हाई तक पहुंच गया, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 215.20 रुपये से करीब 5.88 प्रतिशत ऊपर था. बाद में हल्की मुनाफावसूली आई और शेयर फिलहाल करीब 226 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा.
क्या है पूरा मामला
Delphi World Money Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर अलॉटमेंट के लिए शनिवार 14 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. वहीं सोमवार 16 फरवरी 2026 को बोनस और सब डिविजन यानी स्प्लिट शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा.
1:5 Stock Split का मतलब क्या है
कंपनी ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट का फैसला लिया है. इसका मतलब है कि अभी जिन शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये है, वह टूटकर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले पांच शेयरों में बदल जाएगा. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी निवेशक के पास अभी 1000 शेयर हैं जिनका फेस वैल्यू 10 रुपये है, तो स्प्लिट के बाद उसके पास 5000 शेयर हो जाएंगे, जिनका फेस वैल्यू 2 रुपये होगा. हालांकि कुल निवेश की वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा.
2:1 Bonus Issue से कितने शेयर मिलेंगे
स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी ने 2:1 बोनस इश्यू का भी ऐलान किया है. यानी निवेशक को हर एक मौजूदा शेयर पर दो नए शेयर फ्री मिलेंगे. मान लीजिए किसी निवेशक के पास स्प्लिट के बाद 5000 शेयर हैं, तो बोनस के जरिए उसे 10000 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इस तरह कुल होल्डिंग बढ़कर 15000 शेयर हो जाएगी.
कंपनी का कारोबार
Delphi World Money Limited की शुरुआत साल 1985 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है. यह कंपनी फॉरेन एक्सचेंज सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर जानी जाती है. पहले इसका नाम Weizmann Forex और बाद में EbixCash World Money India Limited था, जिसे साल 2021 में बदलकर Delphi रखा गया. कंपनी मनी चेंजिंग, फॉरेक्स खरीद बिक्री, प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड, इनवर्ड और आउटवर्ड रेमिटेंस, Western Union सर्विस, कैश टू मास्टर सॉल्यूशन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सेवाएं देती है. देशभर में इसके 165 से ज्यादा ब्रांच और 260 से ज्यादा एक्सटेंशन काउंटर हैं, जो करीब 6000 से ज्यादा पार्टनर्स से जुड़े हुए हैं.
वित्तीय प्रदर्शन
तिमाही नतीजों की बात करें तो Q2 FY26 में कंपनी की इनकम में जोरदार उछाल देखने को मिला. रेवेन्यू Q2 FY25 के 14.29 करोड़ रुपये से बढ़कर Q2 FY26 में 49.66 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी करीब 247.52 प्रतिशत की ग्रोथ.
इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर केडिया फैमिला फिदा! भाग रहा शेयर, कंपनी कर रही लंबी रेस की तैयारी, 100+ देशों में फैला धंधा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q3 रिजल्ट में Coal India को हुआ घाटा, फिर भी कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान; रिकॉर्ड डेट तय
ये कंपनियां बन रहीं निवेशकों की पहली पसंद, EPS ग्रोथ ने दिखाया असली दम; आप भी रखें रडार पर
Solar Ind, Data Patterns, Astra Microwave समेत 5 डिफेंस स्टॉक्स पर Goldman Sachs बुलिश, बता दिया इनका दमदार प्लान
