अगले हफ्ते डिविडेंड की बरसात! 40 से ज्यादा कंपनियां देंगी कमाई का मौका, Hero MotoCorp, BDL समेत ये लिस्ट में शामिल
अगले हफ्ते शेयर बाजार में डिविडेंड की जबरदस्त बरसात होने वाली है, जहां 40 से ज्यादा कंपनियां एक्स-डिविडेंड होकर निवेशकों को अतिरिक्त कमाई का मौका देंगी. Hero MotoCorp, BDL, Power Grid, MRF और P&G Health जैसी बड़ी कंपनियां मोटा डिविडेंड दे रही हैं, जिससे इन शेयरों पर खास नजर रहने वाली है.
Stock Dividend date: घरेलू शेयर बाजार अगले हफ्ते डिविडेंड के लिहाज से काफी हलचल भरा रहने वाला है. 9 फरवरी से 13 फरवरी के बीच 40 से ज्यादा कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड होने जा रही हैं. यानी जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट से पहले इन कंपनियों के शेयर होंगे, उन्हें मोटा डिविडेंड मिलेगा. इस लिस्ट में डिफेंस, ऑटो, पावर, टायर, माइनिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं.
BDL समेत ये कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड
हफ्ते की शुरुआत सोमवार यानी 9 फरवरी से ही दमदार रहेगी. डिफेंस PSU भारत डायनेमिक्स (BDL) 4.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड होंगी. वहीं पावर ग्रिड 3.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. इसके अलावा CONCOR, ट्रिवेणी टर्बाइन, आरती ड्रग्स और पृथ्वी एक्सचेंज भी इसी दिन डिविडेंड का फायदा देंगे.
NHPC और दूसरी कंपनियों में भी कमाई का मौका
मंगलवार, 10 फरवरी को ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 9 रुपये, अपोलो टायर्स 3.50 रुपये और इमामी 6 रुपये प्रति शेयर का भुगतान करेगी. NHPC, RITES, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स, CCL प्रोडक्ट्स और जुबिलेंट इंग्रेविया समेत कई और कंपनियां भी एक्स-डेट पर रहेंगी.
टू व्हीलर कंपनी दे रही डिविडेंड
11 नवंबर यानी बुधवार को सबसे ज्यादा नजरें Hero MotoCorp पर रहेंगी, जो 110 रुपये प्रति शेयर का सबसे बड़ा अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है. इसके साथ Cummins India, JB Chemicals, RVNL, Dalmia Bharat Sugar और FDC भी निवेशकों को कमाई का मौका देंगे.
सबसे ज्यादा डिविडेंड
Procter & Gamble Health 160 रुपये प्रति शेयर का भारी भरकम डिविडेंड देगी, जिसमें स्पेशल और इंटरिम दोनों शामिल हैं. सन टीवी नेटवर्क, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स, रेप्को होम फाइनेंस और स्नोमैन लॉजिस्टिक्स भी इसी दिन एक्स-डिविडेंड होंगे.
इन कंपनियों पर भी नजर
हफ्ते का आखिरी दिन यानी शुक्रवार भी जबरदस्त रहेगा. MRF, NMDC और Mazagon Dock Shipbuilders जैसी दिग्गज कंपनियां डिविडेंड देंगी. इनके साथ BEML, हिंदुस्तान कॉपर, सोनाटा सॉफ्टवेयर, BLS इंटरनेशनल और VRL लॉजिस्टिक्स भी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस NBFC पर बढ़ा प्रमोटरों का भरोसा, 50.3% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, 10% उछले शेयर, अभी 52 वीक हाई से 17% नीचे
सोमवार को लेदर एंड फुटवियर सेक्टर की इन तीन कंपनियों पर रहेगी नजर, न के बराबर कर्ज, 490% तक रिटर्न
भारत-US ट्रेड डील से इन एग्री स्टॉक्स की लगेगी लॉटरी! LT Foods समेत इन 3 शेयरों में दिख सकती है हलचल, रखें नजर
Q3FY26 में कमाई का धमाका… पावर से ऑयल तक इन 5 कंपनियों ने 100% से ज्यादा बनाया मुनाफा
