इस ड्रोन कंपनी को सेना से मिला ₹23 लाख का ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर, अभी 52 वीक लो से 11% ऊपर कर रहा ट्रेड
DroneAcharya को भारतीय सेना से करीब ₹23 लाख का ड्रोन सप्लाई और ट्रेनिंग ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत होगा FY25 में कंपनी ने सेल्स बेहतर की है. साथ ही मुनाफा दर्ज कर ऑपरेशनल ग्रोथ दिखाया है. इसके शेयर अभी अपने लो से ऊपर है.
Drone Stock: ड्रोन टेक्नोलॉजी सेक्टर की उभरती कंपनी DroneAcharya Aerial Innovations Limited के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती हैं. क्योंकि कंपनी को भारतीय सेना से नया ऑर्डर मिला है. ये कॉन्ट्रैक्ट उसे रक्षा मंत्रालय की ओर से मिला है. जिसके तहत 22,91,200 रुपये यानी लगभग 23 लाख का काम सौंपा गया है.
प्रोजेक्ट की खासियत
इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी ड्रोन, ड्रोन लैब इक्विपमेंट और सिमुलेटर सिस्टम की सप्लाई करेगी. इसके साथ ही सेना के जवानों को स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग भी दी जाएगी. पूरे प्रोजेक्ट की डिलीवरी और ट्रेनिंग का काम तीन महीने के भीतर पूरा किया जाना है. यानी कंपनी को कम समय में हाई क्वालिटी एक्जीक्यूशन दिखाना होगा. इस ऑर्डर से कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत होने के साथ डिफेंस सेक्टर में पकड़ भी मजबूत होने की उम्मीद है.
स्वदेशी ड्रोन को मिलेगा बूस्ट
यह डील सिर्फ सप्लाई तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में स्वदेशी ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम है. इससे घरेलू डिफेंस इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और एडवांस एरियल सॉल्यूशंस के साथ ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार होगा.
कंपनी का बैकग्राउंड
2017 में शुरू हुई पुणे स्थित DroneAcharya एक DGCA सर्टिफाइड ड्रोन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है. कंपनी ड्रोन पायलट ट्रेनिंग, ड्रोन सेल्स, मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट सर्विसेज देती है. इसके काम का दायरा ऑयल एंड गैस, GIS डेटा प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर और इमरजेंसी सर्विसेज तक फैला है.
कंपनी कंसल्टेंसी, रियलिटी कैप्चर सॉफ्टवेयर, एंटी ड्रोन सॉल्यूशंस और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी मुहैया कराती है. साथ ही बाथिमेट्री सर्वे, ड्रोन शो और एनवायरनमेंट मॉनिटरिंग जैसे खास प्रोजेक्ट्स भी संभालती है. लक्ष्य है UAV टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाना और स्किल्ड प्रोफेशनल्स तैयार करना.
यह भी पढ़ें: ₹35 से सस्ते इस छुटकू स्टॉक पर DIIs लट्टू, 0.6% से सीधे 1.4% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, Q3 रिजल्ट से मिला बूस्ट
फाइनेंशियल्स और शेयर में कितना दम
- FY25 में कंपनी ने 47.79 करोड़ रुपये की नेट सेल्स दर्ज की.
- नेट प्रॉफिट 5.57 करोड़ रुपये रहा.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 88 करोड़ रुपये है.
- स्टॉक की वर्तमान कीमत 36.24 रुपये है.
- ये अपने 52 हफ्ते के लो लेवल 32.68 रुपये से 10.9% यानी करीब 11 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इंफ्रा सेक्टर की इस कंपनी पर रखें नजर, 4 साल में 49% बढ़ा ऑर्डर बुक, कंपनी के पास है ₹41000 करोड़ का टेंडर
IT इंडेक्स के लिए ब्लैक फ्राइडे! भारत से लेकर अमेरिका तक कोहराम, Infosys-TCS जैसे दिग्गज 52-वीक लो पर
बाजार में भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25600 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम
