FIIs की फेवरेट है ये छुटकू कंपनी, भाव ₹25 से भी कम, रिजल्ट के बाद शेयर हुआ बेदम, जानें कितनी आई गिरावट
Sindhu Trade Links का शेयर 4.84% गिरकर 23 रुपये पर आ गया. कंपनी लॉजिस्टिक्स से आगे बढ़कर लिथियम और रेयर अर्थ जैसे क्रिटिकल मिनरल्स में 100 मिलियन डॉलर तक निवेश की योजना बना रही है. हाल ही में कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए , जिसमें कमाई घट गई है, जिसका असर शेयर पर देखने को मिला.
Sindhu Trade Links Share Price: लॉजिस्टिक्स, परिवहन, कोयला खनन, और बिजली उत्पादन क्षेत्रों में काम करने वाली डायवर्सिफाइड कंपनी सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) के शेयरों में शुक्रवार, 13 फरवरी को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. इसके शेयर 4.56 प्रतिशत लुढ़ककर 23.02 रुपये पर बंद हुए, जबकि इसका इंट्रा डे लो 22.76 रुपये रहा.
शेयरों में ये गिरावट ऐसे समय आई है जब कंपनी ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए है. कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ₹13.87 करोड़ का कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसे ₹7.47 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था. हालांकि, तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन्स से होने वाली आय घटकर ₹119.1 करोड़ रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹510 करोड़ थी.
निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
तिमाही नतीजों में भले ही कंपनी की इनकम घटी हो लेकिन निवेशकों का भरोसा कायम है. ट्रेडलाइन के मुताबिक इस कंपनी में FII की सितंबर 2025 में हिस्सेदारी 2.9 फीसदी थी, जिसे दिसंबर तिमाही में बढ़ाकर 3.2 फीसदी कर दिया गया. शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 12.90 रुपये से 77 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि 52 हफ्तों का उच्च स्तर 39.25 रुपये रहा है.
कारोबार का दायरा
कंपनी मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टेशन लॉजिस्टिक्स और सपोर्ट सर्विसेज के क्षेत्र में सक्रिय है. इसके पास 200 से ज्यादा टिपर और 100 से अधिक लोडर का बेड़ा है, जिनका इस्तेमाल मुख्य रूप से कोयला परिवहन में होता है. अब कंपनी क्रिटिकल मिनरल्स और मेटल्स की दिशा में बड़ा रणनीतिक बदलाव कर रही है. कंपनी की योजना लिथियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स और आयरन ओर जैसे संसाधनों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 मिलियन डॉलर तक निवेश की है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार की गिरावट के बीच ये 3 शेयर भरेंगे निवेशकों का पॉकेट, कहीं स्टॉक स्प्लिट तो कहीं बोनस का तोहफा
16 फरवरी को इन 6 कंपनियों का लॉक-इन खत्म, बाजार में आएंगे ₹3653 करोड़ के 11.9 करोड़ शेयर; रखें नजर
डिफेंस स्टॉक में जंग! HAL, BEL, BDL या Mazagon Dock, कौन है स्टार परफॉर्मर, किसमें कमाई का सबसे बड़ा मौका?
