24 फीसदी का धुआंधार रिटर्न दे सकती है ये फार्मा कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने दी ‘BUY’ रेटिंग

अमेरिकी टैरिफ की आशंका से जहां फार्मा सेक्टर की बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स की हालत पस्त हो रही है. वहीं, इस दौर में भी एक फार्मा कंपनी को लेकर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हैं. Choice Equity Broking ने खासतौर पर इस स्टॉक की Buy रेटिंग बरकरार रखी है और 24 फीसदी अपसाइड टारगेट प्राइस रखा है.

शेयर मार्केट Image Credit: Money9live/Canva

भारतीय दवा कंपनी Glenmark Pharmaceuticals पर ब्रोकरेज हाउस Choice Equity Broking ने भरोसा जताते हुए ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है. इसके साथ ही करंट मार्केट प्राइस से शेयर में 24 फीसदी का अपसाइड मूव आने की उममीद जताई है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की AbbVie डील से इनोवेशन फंडिंग आसान होगी. इसके अलावा EBITDA मार्जिन FY26 में 23% तक पहुंच सकता है. वहीं, नई दवाओं के लॉन्च और मजबूत पाइपलाइन के साथ ही Ryaltris व Winlevi जैसे ब्रांड की यूरोप और इमर्जिंग मार्केट्स में एंट्री से कंपनी की ग्रोथ को मजबूती मिलेगी.

कितना दिया है टारगेट?

Choice Equity Broking ने पिछले दिनों हुए बदलावों को ध्यान में रखकर अगले 12 महीने के लिए Glenmark Pharma के शेयर को 2,530 रुपये का टारगेट दिया है. फिलहाल, बाजार में इसका मौजूदा भाव 2,044 रुपये के आसपास है. इस तरह इसमें करीब 24 फीसदी रिटर्न की संभावना बताई जा रही है.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

कंपनी के Q1FY26 के नतीजे कुछ हद तक उम्मीद से कमजोर रहे हैं. रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग स्थिर 3264.4 करोड़ रुपये रहा है. जबकि, अनुमान 3570 करोड़ रुपये का था. इस दौरान EBITDA तिमाही आधार पर 3.5% बढ़कर 580.5 करोड़ रहा. हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 1.3% की गिरावट दर्ज की है. EBITDA मार्जिन 17.8% पर रहा, जो पिछले साल से थोड़ा कम है. हालांकि, एडजस्टेड पैट (Adj. PAT) में सालाना आधार पर 15% की वृद्धि हुई है. यह अब 289.3 करोड़ पर पहुंच गया है. कंपनी ने 320 करोड़ की प्रोविजन भी की है, जो कुछ कानूनी सेटलमेंट पेमेंट से जुड़ी है.

कैसा रहा घाटे से मुनाफे तक सफर?

वहीं, इससे पहले FY 2024 में कंपनी घाटे में रही थी. लेकिन FY25 में Glenmark ने वापसी की और 10,471 करोड़ का मुनाफा कमाया. आगे FY26 में मुनाफा 21,394 करोड़ तक दोगुना होने का अनुमान है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि FY28 तक Glenmark का EPS 103.5 रुपये तक पहुंच सकता है और EBITDA मार्जिन 23% पर स्थिर रहेगा.

क्या हैं ग्रोथ के बड़े ड्राइवर?

AbbVie डील: Glenmark की सहायक कंपनी IGI ने जुलाई 2025 में AbbVie के साथ 1.93 अरब डॉलर का करार किया है. इस डील से इनोवेशन फंडिंग का बोझ कम होगा और EBITDA मार्जिन लगभग 535 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ने का अनुमान है.

नई दवाओं की लॉन्चिंग: नॉर्थ अमेरिका में जेनेरिक Adderall सहित तीन नए उत्पाद लॉन्च हुए हैं. वहीं, यूरोप में Winlevi लॉन्च किया गया है और आने वाले समय में कई रेस्पिरेटरी प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे.

Ryaltris का ग्लोबल विस्तार: इस ब्रांड को अब तक 47 देशों में मंजूरी मिल चुकी है और चीन व ब्राजील में लॉन्च से कंपनी की इमर्जिंग मार्केट्स में ग्रोथ और तेज होगी.

भारत का कारोबार: घरेलू बाजार में कुछ पुराने ब्रांड्स बंद करने से गिरावट दर्ज हुई, लेकिन ऑन्कोलॉजी दवाओं की लॉन्चिंग से भविष्य में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है.

पीयर कंपनियों की तुलना में कैसा है वैल्यूएशन?

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि Glenmark की वैल्यूएशन पीयर कंपनियों की तुलना में आकर्षक है. क्योंकि Glenmark का P/E रेशियो FY26 के लिए 27 गुना और FY27 के लिए 22.8 गुना है. दूसरी ओर, Sun Pharma और Dr. Reddy’s जैसी बड़ी भारतीय फार्मा कंपनियां 30–35 गुना के P/E पर ट्रेड कर रही हैं. इसका मतलब है कि Glenmark तुलनात्मक रूप से सस्ता वैल्यूएशन ऑफर कर रही है.

EV/EBITDA के आधार पर भी Glenmark 14.8x (FY26E) और 12.6x (FY27E) पर ट्रेड कर रही है, जबकि सेक्टर का औसत 16–18x है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मजबूत पाइपलाइन और AbbVie डील से मार्जिन में सुधार को देखते हुए वैल्यूएशन डिस्काउंट लंबे समय तक नहीं रहेगा.

कंपनीP/E (x)EV/EBITDA (x)EBITDA मार्जिन (%)FY25–28E रेवेन्यू CAGR
Glenmark Pharma27.014.823.012–13%
Sun Pharma~33.0~18.526.011–12%
Dr. Reddy’s~31.5~17.024.010–11%
Cipla~30.2~16.522.010–11%

शेयरहोल्डिंग पैटर्न और निवेशक दृष्टिकोण

जून 2025 तक Glenmark में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 46.64% रही. FII होल्डिंग 20.6% और DII होल्डिंग 17.6% है. पिछले एक साल में स्टॉक ने 37% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले तीन साल में यह 156% ऊपर गया है.

क्यों निवेश करना सही?

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक भले ही कंपनी के तिमाही नतीजे थोड़े कमजोर रहे हैं. लेकिन, AbbVie डील, नई दवाओं की लॉन्चिंग और वैश्विक ब्रांड एक्सपेंशन के चलते Glenmark आने वाले वर्षों में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के लिए तैयार दिख रही है. इसके साथ ही ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अब अपने ट्रांजिशन फेज से निकल चुकी है और FY25–28 के दौरान 12–13% CAGR ग्रोथ हासिल कर सकती है. इसलिए Choice Broking ने निवेशकों को Glenmark Pharma पर भरोसा जताने और ‘BUY’ रेटिंग दी है.