Gold-Silver Rate Today: ₹450 टूटा सोना, चांदी ₹3,570 लुढ़की! सीजफायर के बाद फिर बढ़ा तनाव

पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ने से सोना-चांदी के बाजार में हलचल तेज हो गई है. MCX पर सोना ₹450 गिरा जबकि चांदी ₹3,570 तक लुढ़क गई. सीजफायर के बावजूद हालात बिगड़ने से निवेशकों में फिर अनिश्चितता और डर का माहौल बन गया है.

सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम Image Credit: @Money9live

Gold-Silver Rate 9 April: कल तक बाजार में राहत थी, सीजफायर की खबर से निवेशकों ने राहत की सांस ली थी और सोना-चांदी में स्थिरता दिख रही थी. लेकिन आज तस्वीर बदल गई है. पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ गया है, जिसका असर कमोडिटी बाजार में भी देखने को मिला.

MCX में सोना और चांदी का हाल

सोमवार को 10 बजे MCX पर सोने की कीमत ₹1,51,216 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है, जिसमें करीब ₹560 की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं चांदी भी दबाव में दिखी. MCX सिल्वर ₹2,36,693 प्रति किलो पर है और इसमें करीब ₹3,225 (लगभग -1.34%) की गिरावट आई है.

यानी सीजफायर की राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और बाजार फिर से अनिश्चितता में चला गया.

रिटेल मार्केट में क्या हाल है?

रिटेल बाजार में भी दोनों मेटल में लुढ़कन देखने को मिला. 24 कैरेट सोना 450 रुपये टूट कर 1,52,340 रुपये आ गया वहीं सिल्वर 3,570 रुपये फिसल कर 2,37,190 रुपये पर ट्रेड करने लगा. सोना अभी भी सुरक्षित निवेश के तौर पर टिके रहने की कोशिश कर रहा है, जबकि चांदी में कमजोरी दिख रही है.

स्पॉट मार्केट में सोने-चांदी का हाल

स्पॉट मार्केट में भी कमजोरी साफ दिख रही है. स्पॉट गोल्ड करीब $4,720.86 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें करीब $30.53 (0.64%) की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं स्पॉट सिल्वर भी दबाव में है और यह करीब $74.12 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें $1.21 (1.60%) की गिरावट आई है.

यानी वैश्विक स्तर पर भी सोना-चांदी दोनों में कमजोरी दिख रही है, जो बढ़ते तनाव और बाजार की अनिश्चितता को दर्शाता है.

क्यों बिगड़ा माहौल?

कल घोषित सीजफायर के बाद उम्मीद थी कि हालात सामान्य होंगे. लेकिन इजरायल के लेबनान पर हमले और ईरान की कड़ी चेतावनी ने तनाव फिर बढ़ा दिया है. ऐसे में बाजार में डर लौटना स्वाभाविक है.

यह भी पढ़ें: बाजार की खुशी काफूर! सीजफायर पर ब्रेक के बादल से कमजोर खुला बाजार, सेंसेक्स 589 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे पहुंचा

विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी वैश्विक तनाव बढ़ता है, सोना “सेफ हेवन” के रूप में मजबूत होता है, जबकि चांदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव आता है. लेकिन पश्चिम एशिया युद्धविराम ने बुधवार को सोना और चांदी दोनों को मजबूत स्थिति पर रखा था और अनिश्चितता का माहौल बनते ही फिर गिरावट की ओर बढ़ गया है.

अब सबकी नजर पश्चिम एशिया के हालात पर है. अगर तनाव कम हुआ तो सोना-चांदी स्थिर हो सकते हैं, लेकिन अगर हालात और बिगड़े तो कीमतों में और तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!

3 लॉजिस्टिक्स शेयर रफ्तार में! 19% तक रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, ब्रोकरेज ने दिया BUY कॉल, महिंद्रा स्टॉक है ‘टॉप पिक’

गिरते बाजार में रॉकेट बना शेयर! भारी वॉल्यूम के साथ 14% तक चढ़ा स्टॉक, जानें क्यों मची हलचल?

52 वीक हाई से 32% सस्‍ता मिल रहा ये स्‍टॉक, मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4 लाख शेयर, दिग्‍गज की एंट्री से 9% चढ़े

बाजार की खुशी काफूर! सीजफायर पर ब्रेक के बादल से कमजोर खुला बाजार, सेंसेक्स 589 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे पहुंचा

विदेशी बैंक से डील के बावजूद Shriram Finance लुढ़का, बुधवार को 10% थी तेजी, क्या खरीदने का मौका?