गिरते बाजार में रॉकेट बना शेयर! भारी वॉल्यूम के साथ 14% तक चढ़ा स्टॉक, जानें क्यों मची हलचल?
ताजा ट्रेडिंग में यह शेयर करीब 8.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.92 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 16 प्रतिशत चढ़ चुका है. वहीं एक हफ्ते में 12.59 प्रतिशत की तेजी आई है. पिछले एक साल में यह शेयर करीब 49.48 प्रतिशत तक ऊपर गया है.
9 अप्रैल को बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. इस बिकवाली में ई-कॉमर्स कंपनी Meesho Ltd के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. स्टॉक करीब 14 प्रतिशत तक उछल गया. पिछले तीन में से दो ट्रेडिंग सेशन में बढ़त दर्ज की है. शुरुआती 90 मिनट में ही करीब 3.4 करोड़ शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जो कि 20 दिन के औसत 26 लाख शेयरों से काफी ज्यादा है. इस भारी वॉल्यूम ने स्टॉक में तेज मूवमेंट को और बढ़ावा दिया है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि शेयर रॉकेट बन गया?
इश्यू प्राइस से 55 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा स्टॉक
मौजूदा कीमत पर यह शेयर अपने इश्यू प्राइस 111 रुपये से करीब 55 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है. हालिया तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 75,854 करोड़ रुपये पहुंच गया है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टॉक में कम फ्री फ्लोट होने की वजह से इसमें तेजी और गिरावट दोनों तरफ ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स
Meesho ने 10 दिसंबर 2025 को बाजार में शानदार एंट्री की थी. लिस्टिंग के दिन ही स्टॉक करीब 53 प्रतिशत प्रीमियम पर बंद हुआ था. कंपनी के 5,000 करोड़ रुपये के IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जहां कुल मिलाकर 79 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला. रिटेल कैटेगरी 19 गुना और QIB कैटेगरी 120 गुना सब्सक्राइब हुई थी.
एनालिस्ट्स की मिली जुली राय
एनालिस्ट कवरेज के अनुसार, 8 में से 4 एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग दी है, 3 ने ‘Hold’ और 1 ने ‘Sell’ की सलाह दी है. यानी बाजार में इस स्टॉक को लेकर मिली-जुली राय बनी हुई है.
शेयर परफॉर्मेंस
ताजा ट्रेडिंग में यह शेयर करीब 8.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.92 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 16 प्रतिशत चढ़ चुका है. वहीं एक हफ्ते में 12.59 प्रतिशत की तेजी आई है. पिछले एक साल में यह शेयर करीब 49.48 प्रतिशत तक ऊपर गया है.
हालांकि कंपनी के फाइनेंशियल्स पर नजर डालें तो Q3 FY26 में कंपनी ने 3,596.41 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, लेकिन 490.68 करोड़ रुपये का नेट लॉस रहा. EBITDA भी 463.78 करोड़ रुपये नेगेटिव रहा, जो बताता है कि ग्रोथ के साथ अभी प्रॉफिटेबिलिटी पर काम बाकी है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन 4 पेनी स्टॉक्स पर रखें नजर! कर्ज नाममात्र या लगभग जीरो, भाव 5 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मेटल शेयरों में आएगा बूम? EMKAY ने इन स्टॉक्स पर लगाया दांव, जानिए कहां मिलेगा तगड़ा रिटर्न?
सीजफायर टूटने के डर से मार्केट में हलचल! सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूटे, जानें और किन 5 कारणों से गिरा बाजार
भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!
