5 वर्षों में दिया 17000% से ज्यादा रिटर्न, सोमवार को फोकस में रहेगी कंपनी; ₹40 से कम है शेयर प्राइस

पिछले 5 वर्षों में 17115.07 फीसदी से अधिक रिटर्न देने वाली स्मॉल-कैप मल्टीबैगर कंपनी हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स सोमवार को बाजार में फोकस में रहने वाली है. कंपनी ने 13 लाख 20 हजार इक्विटी शेयर अलॉट करते हुए अपने वारंट कन्वर्जन प्रोसेस को मंजूरी दे दी है, जिससे कुल 2 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई. यह अलॉटमेंट नॉन-प्रमोटर निवेशकों को किया गया है जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में वारंट कन्वर्जन पूरा किया है.

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड शेयर Image Credit: ai generated

Hazoor Multi Projects: पिछले पांच वर्षों में 17115.07 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न देने वाली स्मॉल-कैप मल्टीबैगर Hazoor Multi Projects पर सोमवार को एक बार फिर नजर रहने वाली है. कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में अपने वारंट्स को इक्विटी शेयरों में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद बाजार में इस स्टॉक पर निगाहें और तेज हो गई हैं. यह मंजूरी कंपनी द्वारा उन निवेशकों को नए शेयर अलॉट करने के लिए दी गई है, जिन्होंने वारंट कन्वर्जन का अधिकार इस्तेमाल किया है.

2 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि हुई प्राप्त

कंपनी ने 29 नवम्बर को एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 13 लाख 20 हजार इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं. इन शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपया है और इश्यू प्राइस 30 रुपये तय किया गया है. यह अलॉटमेंट 1 लाख 32 हजार वारंट्स के कन्वर्जन के बाद किया गया है, जो पहले 300 रुपये प्रति वारंट की कीमत पर जारी किए गए थे.

फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने स्पष्ट किया कि वारंट होल्डर्स ने इश्यू प्राइस का 75 फीसदी हिस्सा, यानी 225 रुपये प्रति वारंट अदा करके अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है. कुल मिलाकर कंपनी को इस कन्वर्जन से 2 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई.

किन निवेशकों को मिले शेयर

कंपनी ने जानकारी दी कि शेयरों का यह अलॉटमेंट “नॉन-प्रमोटर/पब्लिक कैटेगरी” के निवेशकों सीबर्ड लीजिंग ऐंड फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड और देसाई हेमन्त कुमार को किया गया है. ये वही निवेशक हैं जिन्होंने निर्धारित अवधि के भीतर वारंट कन्वर्जन की प्रक्रिया पूरी की है.

कंपनी ने यह भी बताया कि 2018 की सेबी (ICDR) Regulations के अनुरूप ये वारंट पहले 25 फीसदी राशि, यानी 75 रुपये प्रति वारंट देकर जारी किए गए थे. शेष राशि 18 महीनों में जमा करने पर इन्हें इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता था, जो अब पूरा हो चुका है.

कैसा है शेयर का हाल

Hazoor Multi Projects का शेयर शुक्रवार को 0.68 फीसदी बढ़कर 37.12 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले 1 सप्ताह में इसका शेयर 16.46 फीसदी उछला है. हालांकि पिछले 1 महीने में इसमें 2.24 फीसदी की गिरावट हुई है. कंपनी का मार्केट कैप 870 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें: Hitachi Energy समेत इन ट्रांसमिशन कंपनियों पर रखें नजर, ₹29000 करोड़ से ज्यादा का है ऑर्डर बुक; निवेशक रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.