25% टूटे HDFC Bank के शेयर, मजबूत फंडामेंटल के बावजूद क्यों टूटा स्टॉक; गिरावट में छिपा मौका या बढ़ता जोखिम

साल 2026 की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 25 प्रतिशत तक टूट चुका है. इस गिरावट की वजह बैंक से जुड़ी कुछ खबरें और बाजार का कमजोर माहौल बताया जा रहा है. खासकर चेयरमैन के अचानक इस्तीफे और AT-1 बॉन्ड विवाद ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी.

HDFC बैंक Image Credit:

HDFC Bank: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के शेयरों में हाल के दिनों में काफी गिरावट देखने को मिली है. साल 2026 की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 25 प्रतिशत तक टूट चुका है. इस गिरावट की वजह बैंक से जुड़ी कुछ खबरें और बाजार का कमजोर माहौल बताया जा रहा है. खासकर चेयरमैन के अचानक इस्तीफे और AT-1 बॉन्ड विवाद ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. हालांकि दूसरी तरफ बैंक के फाइनेंशियल आंकड़े मजबूत नजर आ रहे हैं. ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस गिरावट को खरीदारी का मौका समझा जाए या अभी इंतजार करना बेहतर रहेगा.

शेयर में गिरावट की वजह क्या है

बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन Atanu Chakraborty के अचानक इस्तीफे से बाजार में हलचल मच गई. इसके बाद AT-1 बॉन्ड से जुड़े विवाद की खबरों ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया. मिंट के हवाले से एक्सपर्ट Livelong Wealth के फाउंडर Hariprasad K का कहना है कि यह गिरावट बैंक के कमजोर होने की वजह से नहीं, बल्कि बदलाव के दौर की वजह से है.

HDFC Ltd के मर्जर के बाद बैंक अपने बैलेंस शीट को संतुलित करने में लगा है. वहीं Basav Capital के को-फाउंडर Sandeep Pandey का मानना है कि चेयरमैन के इस्तीफे से बैंक की बुनियाद पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा मौका बताया है.

बैंक के फाइनेंशियल कैसे हैं

बैंक के आंकड़े मजबूत नजर आ रहे हैं. मार्च 2026 तिमाही में एडवांस करीब 10 प्रतिशत बढ़े हैं. डिपॉजिट में भी करीब 12.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. CASA यानी कम लागत वाले जमा भी करीब 10.8 प्रतिशत बढ़े हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर ₹740 से ₹750 के स्तर पर सपोर्ट लेने की कोशिश कर रहा है. अगर यह स्तर टूटता है तो ₹680 तक गिरावट आ सकती है. वहीं ऊपर की तरफ ₹800 से ₹820 तक रुकावट देखने को मिल सकती है.

निवेशकों के लिए सलाह

बैंक की बुनियाद मजबूत है और लंबी अवधि में इसमें ग्रोथ की संभावना बनी हुई है. हालांकि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव रह सकता है. इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर और धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इस AI स्टॉक ने निवेशकों को लौटाए ₹650 करोड़, क्या बनेगा डिविडेंड का अगला बादशाह? 5% यील्ड वाला यह स्टॉक कितना भरोसेमंद

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.