बाजार के छुपे हुए चैंपियन हैं ये 5 कंपनियां, Boeing, Coca-Cola से लेकर Rolls-Royce तक हैं कस्टमर; रखें नजर

भारतीय शेयर बाजार की कई स्मॉल-कैप कंपनियां दुनिया की दिग्गज कंपनियों की सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं. Azad Engineering, AGI Greenpac, Varroc Engineering, Privi Speciality Chemicals और EPL Limited जैसी कंपनियां Rolls-Royce, Boeing, Coca-Cola, PepsiCo, Unilever और Procter & Gamble जैसे वैश्विक ब्रांड्स को प्रोडक्ट और सर्विस उपलब्ध कराती हैं.

इस स्टॉक पर रखें नजर Image Credit: Money9live/Canva

शेयर बाजार में निवेशक अक्सर Rolls-Royce, Coca-Cola, Boeing, Unilever और PepsiCo जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों पर नजर रखते हैं. हालांकि, इन बड़ी कंपनियों के पीछे कई भारतीय स्मॉल-कैप कंपनियां भी काम कर रही हैं, जो उनकी सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ये कंपनियां विशेष इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स, पैकेजिंग सॉल्यूशंस, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और स्पेशियलिटी केमिकल्स की सप्लाई करती हैं. आइए जानते हैं उन कंपनियों के बारे में, जो दुनिया की बड़ी कंपनियों को अपना सामान बेचती हैं.

Azad Engineering: Rolls-Royce और Boeing की भरोसेमंद सप्लायर

Azad Engineering प्रिसिजन इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है, जो एयरोस्पेस, डिफेंस, ऊर्जा और ऑयल एंड गैस उद्योगों के लिए जटिल कंपोनेंट्स का निर्माण करती है. कंपनी के ग्राहकों में Rolls-Royce, GE Aerospace, Honeywell, Pratt & Whitney, Siemens Energy, Boeing और Mitsubishi Heavy Industries जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. अगर शेयर की बात करें, तो शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.11 फीसदी उछलकर 2,150 रुपये पर पहुंच गया.

AGI Greenpac: Coca-Cola और PepsiCo तक पहुंच

AGI Greenpac भारत की प्रमुख ग्लास पैकेजिंग कंपनियों में से एक है. कंपनी प्रीमियम ग्लास कंटेनर, कैप्स और क्लोजर तैयार करती है, जिनका उपयोग पेय पदार्थ, खाद्य और फार्मा उद्योगों में किया जाता है. इसके प्रमुख ग्राहकों में Coca-Cola, PepsiCo, Diageo, Bacardi, Carlsberg, AB InBev और United Spirits जैसी कंपनियां शामिल हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4.53 फीसदी उछलकर 645 रुपये पर पहुंच गया.

Varroc Engineering: वैश्विक ऑटो कंपनियों की पसंद

Varroc Engineering ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है. कंपनी इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइटिंग सिस्टम, पॉलिमर्स और सेफ्टी समाधान उपलब्ध कराती है. कंपनी Bajaj Auto, Royal Enfield, Hero MotoCorp, Honda, Yamaha, Suzuki, Volkswagen और Tata Motors जैसी कंपनियों को प्रोडक्ट सप्लाई करती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.58 फीसदी बढ़कर 570 रुपये पर पहुंच गया.

Privi Speciality Chemicals: ग्लोबल फ्रेगरेंस इंडस्ट्री की अहम कड़ी

Privi Speciality Chemicals भारत की प्रमुख अरोमा केमिकल निर्माता कंपनियों में शामिल है. इसके प्रोडक्ट फ्रेगरेंस, फ्लेवर्स, पर्सनल केयर और घरेलू प्रोडक्ट्स में उपयोग किए जाते हैं. कंपनी Givaudan, IFF, Symrise और DSM-Firmenich जैसी वैश्विक कंपनियों को स्पेशियलिटी केमिकल्स की सप्लाई करती है. कंपनी का मजबूत एक्सपोर्ट नेटवर्क और वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स पर फोकस इसे वैश्विक बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करता है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 6.20 फीसदी उछलकर 3,444.30 रुपये पर पहुंच गया.

EPL Limited: FMCG दिग्गजों की पैकेजिंग पार्टनर

EPL Limited, जिसे पहले Essel Propack के नाम से जाना जाता था, दुनिया की सबसे बड़ी स्पेशियलिटी पैकेजिंग ट्यूब निर्माता कंपनियों में से एक है. कंपनी Colgate-Palmolive, Unilever, Procter & Gamble, Dabur, Himalaya और GSK Consumer Healthcare जैसी बड़ी कंपनियों को पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.59 फीसदी उछलकर 224 रुपये पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: देश में तेल और LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन से ज्यादा का स्टॉक मौजूद; सरकार ने दी जानकारी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.