RSI अलर्ट: इन 3 शेयरों में आ सकता है रिवर्सल, टेक्निकल चार्ट कर रहा इशारा, रडार पर रखें स्टॉक्स!
आमतौर पर RSI 70 से ऊपर होने पर शेयर को ओवरबॉट माना जाता है जहां मुनाफावसूली आ सकती है जबकि RSI 30 से नीचे जाने पर शेयर ओवरसोल्ड माना जाता है और वहां से उछाल की संभावना बनती है. इसी आधार पर बाजार में ऐसे शेयरों पर नजर रखी जाती है.
शेयर बाजार में ट्रेडर्स और शॉर्ट टर्म निवेशक अक्सर Relative Strength Index यानी RSI का इस्तेमाल करते हैं. यह एक मोमेंटम इंडिकेटर है जो किसी शेयर की तेजी या कमजोरी की रफ्तार को बताता है. RSI का स्केल 0 से 100 के बीच होता है और इससे यह समझने में मदद मिलती है कि कोई शेयर ओवरबॉट है या ओवरसोल्ड. आमतौर पर RSI 70 से ऊपर होने पर शेयर को ओवरबॉट माना जाता है जहां मुनाफावसूली आ सकती है जबकि RSI 30 से नीचे जाने पर शेयर ओवरसोल्ड माना जाता है और वहां से उछाल की संभावना बनती है. इसी आधार पर बाजार में ऐसे शेयरों पर नजर रखी जाती है जो RSI 30 के नीचे ट्रेड कर रहे हों.
Infosys Limited
Infosys Limited एक बड़ी ग्लोबल IT सर्विस और कंसल्टिंग कंपनी है जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड AI और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देती है. गुरुवार को Infosys का मार्केट कैप 5,97,010.32 करोड़ रुपये रहा. शेयर 1,386 रुपये पर बंद हुआ और इसका RSI 21 रहा. RSI 30 से नीचे होने के कारण शेयर ओवरसोल्ड जोन में है और इसमें शॉर्ट टर्म उछाल की संभावना बन सकती है.

Berger Paints India Limited
Berger Paints India Limited देश की प्रमुख पेंट कंपनियों में से एक है जो डेकोरेटिव और इंडस्ट्रियल कोटिंग्स, प्रोटेक्टिव पेंट्स और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स बनाती है. गुरुवार को कंपनी का मार्केट कैप 53,727.72 करोड़ रुपये रहा. शेयर 460.80 रुपये पर बंद हुआ और इसका RSI 26.85 रहा. यह साफ तौर पर ओवरसोल्ड जोन में है जिससे आगे चलकर रिकवरी देखने को मिल सकती है.

Asian Paints Limited
Asian Paints Limited भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है और डेकोरेटिव व इंडस्ट्रियल कोटिंग्स में लीडर मानी जाती है. कंपनी पेंट्स के साथ साथ वॉटरप्रूफिंग और होम डेकोर सॉल्यूशंस भी देती है. गुरुवार को Asian Paints का मार्केट कैप 2,29,536.03 करोड़ रुपये रहा. शेयर 2,393 रुपये पर बंद हुआ और RSI 31.38 रहा. यह भले ही 30 से थोड़ा ऊपर है लेकिन ओवरसोल्ड जोन के काफी करीब है जिससे आने वाले सत्रों में शेयर में बाउंस की संभावना बन सकती है.

इसे भी पढ़ें- 5 टुकड़ों में बंटेगा ये रिन्यूएबल स्टॉक! 52-वीक लो से नॉनस्टॉप आ रही रैली, रडार पर रखें शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ट्रंप का बड़ा यू-टर्न! स्टील और एल्युमिनियम पर लगे टैरिफ में राहत देने की तैयारी, इन मेटल स्टॉक्स को फायदे की उम्मीद
AI के डर से हिला सॉफ्टवेयर सेक्टर, Infosys 27% और TCS 32% नीचे, क्यों छाया है ये मंजर, क्या कहते हैं दिग्गज
9 दिन में सेंसेक्स 3000 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे, अब आगे क्या है फ्यूचर? क्या अब आएगी तेजी
