इस इंफ्रा कंपनी को मिला ₹2,163 करोड़ का मेगा ऑर्डर, तमिलनाडु में बनाएगी 4-लेन एलिविटेड कॉरिडोर, शेयर पर रखें नजर

KNR Constructions Limited को तमिलनाडु से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. जिसके लिए 4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट तैयार करना होगा, जिसे HAM मॉडल पर करीब 3 साल में पूरा किया जाएगा. कंपनी की स्थिति मजबूत है, इससे ऑर्डर बुक और बेहतर होगी. साथ कंपनी की रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर हुई है, हालांकि शेयर ने बीते एक साल में नेगेटिव रिटर्न दिया है. नए मेगा ऑर्डर के बाद स्टॉक में हलचल बढ़ सकती है और निवेशकों की नजर अब इसके एग्जीक्यूशन और भविष्य की ग्रोथ पर रहेगी.

KNR Constructions Bags Mega Order Image Credit: canva/chatgpt AI image

Infra Stock: इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी KNR Constructions Limited को तमिलनाडु में एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. जिसकी वैल्‍यू ₹2,163.07 करोड़ है. कंपनी को ईस्ट कोस्ट रोड पर चार लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए यह जिम्‍मेदारी सौंपी है.

यह प्रोजेक्ट तिरुवनमियूर से उथांडी (SH-49) के बीच Km 11+480 से Km 24+780 तक बनाया जाएगा. यह कॉरिडोर क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर ट्रैफिक जाम कम करने में अहम भूमिका निभाएगा.

कितने दिन में पूरा होगा प्रोजेक्‍ट?

इस प्रोजेक्‍ट को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत विकसित किया जाएगा. निर्माण कार्य 1095 दिनों यानी लगभग 3 साल में पूरा किया जाएगा. इसके बाद कमर्शियल ऑपरेशन डेट से 5 साल तक संचालन का काम भी कंपनी करेगी. हालांकि कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर मद्रास हाईकोर्ट में लंबित 2026 के फैसले पर निर्भर करेंगे.

कंपनी क्‍या करती है?

1995 में स्थापित KNR Constructions एक हैदराबाद स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है. यह सड़कों,हाईवे,ब्रिज,फ्लाईओवर,सिंचाई परियोजनाओं और शहरी जल प्रबंधन में EPC,BOT और HAM मॉडल के तहत काम करती है.

यह भी पढ़ें: भारत में लगा AI का महाकुंभ, इन स्‍टॉक्‍स की चमक सकती है किस्‍मत, ग्रोथ का दिख रहा दम

वित्तीय स्थिति

  • मार्केट कैप ₹3,863 करोड़.
  • ऑर्डर बुक ₹8,849 करोड़.
  • PE रेश्यो 23.67x.
  • ROE 14.48%.
  • डेट टू इक्विटी 0.49

शेयर का हाल

KNR Constructions के शेयर की वर्तमान कीमत 145.47 रुपये है. सालभर का इसका प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा है. इसने 40 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. लॉन्‍ग टर्म में भी इसका प्रदर्शन सही नहीं था. मगर नए ऑर्डर के बाद इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Anthropic के नए मॉडल से थर्राया IT सेक्‍टर, Infosys, TCS समेत इन दिग्‍गजों के स्‍टॉक फिर टूटे, 3% तक आई गिरावट

बिकवाली के दौर में IT सेक्टर में LIC का बड़ा दांव, TCS से लेकर HCL में बढ़ाई हिस्सेदारी, बैंकिंग-मेटल शेयरों में घटाया स्टेक

Godfrey Phillips में शेयरों में आई तूफानी तेजी, 1O% से अधिक चढ़े शेयर, जानें क्यों भाग रहे तंबाकू सेक्टर के स्टॉक

25750 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स ने की फ्लैट शुरुआत; हिंडाल्को, टाटा स्टील, सिप्ला के शेयरों में तेजी

विजय केडिया का इस साइबर सिक्‍योरिटी कंपनी पर दांव, ऑल टाइम हाई के करीब स्‍टॉक, तब भी खरीदी 8% हिस्सेदारी, जानें क्‍या है स्‍ट्रैटेजी

रडार पर रखें ये दो डिफेंस स्टॉक, 5 साल में 1743% तक रिटर्न, यूरोप के ReARM प्लान से मिल सकता है बूस्ट