25750 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स ने की फ्लैट शुरुआत; हिंडाल्को, टाटा स्टील, सिप्ला के शेयरों में तेजी

18 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लगभग सपाट रही. सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले, हालांकि बाजार में बढ़त वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही. निफ्टी पर हिंडाल्को, टाटा स्टील और एलएंडटी में तेजी दिखी, जबकि ओएनजीसी, टीसीएस और टेक महिंद्रा में कमजोरी रही.

शेयर मार्केट Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर मार्केट की बुधवार यानी 18 फरवरी को फ्लैट शुरुआत हुई. निफ्टी 25,750 के पार खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 22.42 अंक यानी 0.03% गिरकर 83,428.54 पर रहा जबकि निफ्टी 9.15 अंक यानी 0.04% की हल्की कमजोरी के साथ 25,716.25 पर कारोबार करता दिखा. बाजार में कुल 1,292 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 921 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

इन शेयरों में दिखी हलचल

निफ्टी पर हिंडाल्को, टाटा स्टील, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला और एलएंडटी प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं ओएनजीसी, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में रहे.

सेंसेक्स के गेनर

शेयरभाव (₹)बदलाव (%)
TATASTEEL206.00+1.43%
BEL452.20+1.19%
ITC327.65+0.72%
BAJAJFINSV2054.70+0.49%
SBIN1218.90+0.47%
ULTRACEMCO13043.00+0.45%
BAJFINANCE1017.85+0.39%
RELIANCE1427.90+0.36%
TRENT4191.60+0.35%
M&M3500.00+0.30%
SUNPHARMA1721.90+0_toggleး
INDIGO4988.45+0.23%
HINDUNILVR2317.00+0.21%
BHARTIARTL2021.40+0.08%
TITAN4238.90+0.06%
ASIANPAINT2438.70+0.06%
AXISBANK1357.75+0.05%

सेंसेक्स के लूजर

शेयरभाव (₹)बदलाव (%)
ETERNAL281.55-0.02%
NTPC368.05-0.08%
KOTAKBANK423.70-0.15%
TCS2711.75-0.21%
HDFCBANK923.40-0.24%
POWERGRID299.95-0.28%
LT4266.00-0.31%
MARUTI15132.00-0.32%
ICICIBANK1402.00-0.37%
HCLTECH1474.55-0.55%
TECHM1506.35-1.16%
INFY1372.55-1.34%
ADANIPORTS1545.65-1.34%

एशियन मार्केट का हाल

गिफ्ट निफ्टी में भी हल्की बढ़त देखने को मिली, जो घरेलू बाजार में बेहतर शुरुआत के संकेत दे रहा है. एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि, चीनी नववर्ष के कारण चीन, हांगकांग और सिंगापुर के बाजार बंद हैं, जिससे एशियाई कारोबार में हल्की सुस्ती भी दिख रही है.

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र में मिलाजुला रुख रहा और प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए. वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. ब्रेंट क्रूड 68 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है, जो तेल आयातक देशों जैसे भारत के लिए राहत की खबर मानी जा रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.