एक इस्तीफा और डूब गए 1 लाख करोड़, करीब 9% तक टूटे HDFC बैंक के शेयर, बना 52-वीक का नया लो लेवल
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गुरुवार को आई भारी गिरावट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। बाजार खुलते ही शेयर लगभग 9% से टूटे गए, जिससे कंपनी के मार्केट कैप में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई. इस गिरावट के पीछे बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे को प्रमुख वजह माना जा रहा है.
HDFC Share Price: HDFC एक इस्तीफे ने बाजार में हलचल मचा दी और निवेशकों की संपत्ति को भारी झटका लगा. HDFC Bank के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद शेयरों में तेज गिरावट देखी गई, जिससे कंपनी का मार्केट कैप एक ही दिन में करीब 1 लाख करोड़ रुपये घट गया. बाजार खुलते ही शेयर धड़ाम से टूटे और निवेशकों में घबराहट फैल गई. इस घटनाक्रम ने न केवल बैंक के गवर्नेंस पर सवाल खड़े किए, बल्कि निवेशकों के भरोसे को भी झकझोर दिया, जिससे पूरे बैंकिंग सेक्टर पर इसका असर देखने को मिला. हालांकि शेयर फिर से रिकवर कर रहा है.
निवेशकों ने गंवाए 1 लाख करोड़ रुपये
गुरुवार को बाजार खुलते ही इसके शेयर में 8.6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. इस गिरावट से निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. बुधवार को एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 12.97 लाख करोड़ रुपये था, जो गुरुवार को घटकर 11.94 लाख करोड़ रुपये रह गया. यानी एक ही दिन में निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
यह भी पढ़ें: 8.6% तक टूटे HDFC के शेयर, ADR में भी 7% की गिरावट; अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बिकवाली, RBI का आया रिएक्शन
शेयर में भारी गिरावट
गुरुवार को HDFC Bank के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई. बाजार खुलते ही इसके शेयर 8.6% से अधिक टूट गए. बुधवार को यह शेयर 843.05 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि गुरुवार को यह 770 रुपये पर खुला, जो दिन का निचला स्तर भी रहा. इस आधार पर शेयर में 8.6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि बाद में शेयर में कुछ रिकवरी देखने को मिली. दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर इसमें 3.5 फीसदी की गिरावट थी.
गिरावट की प्रमुख वजह
बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 15 मार्च को दिए गए अपने इस्तीफे में उल्लेख किया कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने कुछ ऐसी बातें देखीं जो उनके सिद्धांतों के अनुरूप नहीं थीं. इसी कारण उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने का निर्णय लिया.
अतनु चक्रवर्ती मई 2021 में एचडीएफसी बैंक के बोर्ड से जुड़े थे. इससे पहले वे वित्त मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा, वे विश्व बैंक के बोर्ड में वैकल्पिक गवर्नर रह चुके हैं और नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. वे गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
