2 IPO की फीकी एंट्री, Aye Finance और Fractal की फ्लैट लिस्टिंग, डीमर्जर के बाद Kwality Walls 26 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट
16 फरवरी को शेयर बाजार में Aye Finance, Fractal Analytics और Kwality Walls की लिस्टिंग हुई, लेकिन तीनों कंपनियों का डेब्यू कमजोर रहा. Aye Finance फ्लैट 129 रुपये पर लिस्ट हुआ. Fractal Analytics 3 फीसदी डिस्काउंट पर खुला, जबकि Kwality Walls 26 फीसदी गिरावट के साथ बाजार में इंट्री की.
IPO Listing: सोमवार 16 फरवरी को शेयर बाजार में 2 लिस्टिंग देखने को मिली, लेकिन निवेशकों को उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिला. Aye Finance के शेयर फ्लैट लिस्ट हुए, जबकि Fractal Analytics डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ, तो वहीं Kwality Walls की एंट्री तो भारी गिरावट के साथ हुई. ग्रे मार्केट संकेत पहले ही कमजोर शुरुआत की ओर इशारा कर रहे थे. बाजार के मौजूदा माहौल का असर इन लिस्टिंग पर साफ दिखा.
Aye Finance की फ्लैट लिस्टिंग
NBFC कंपनी Aye Finance का शेयर BSE और NSE पर 129 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसका इश्यू प्राइस ही था. ग्रे मार्केट में शेयर 127 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था, जिससे कमजोर डेब्यू के संकेत मिले थे. IPO को कुल 97 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला. QIB कैटेगरी 1.55 गुना भरी, जबकि रिटेल निवेशकों ने 77 फीसदी हिस्सा ही सब्सक्राइब किया.
Fractal Analytics 3 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट
Fractal Analytics का शेयर 900 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 876 रुपये NSE और 873 रुपये BSE पर लिस्ट हुआ. यानी निवेशकों को करीब 3 फीसदी का नुकसान हुआ. ग्रे मार्केट में भी 28 रुपये के डिस्काउंट का संकेत था. हालांकि IPO को कुल 2.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें QIB कैटेगरी ने 4.18 गुना बोली लगाई.
Kwality Walls की 26 फीसदी गिरावट के साथ एंट्री
Hindustan Unilever से डीमर्जर के बाद Kwality Walls का शेयर NSE पर 29.80 रुपये पर लिस्ट हुआ. यह 40.20 रुपये के प्राइस से करीब 26 फीसदी कम था. लिस्टिंग के साथ कंपनी का मार्केट कैप करीब 7001.78 करोड़ रुपये रहा. डिमर्जर के बाद HUL के शेयर में भी पहले हल्की गिरावट देखी गई थी.
ये भी पढ़ें- 3 साल में पहली बार म्यूचुअल फंड बने नेट सेलर, फरवरी में 4100 करोड़ की बिकवाली से हलचल, क्या है संकेत?
IPO डिटेल और फंड जुटाने की योजना
Aye Finance का 1010 करोड़ रुपये का IPO था, जिसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल थे. Fractal Analytics ने 2834 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 1023.5 करोड़ का फ्रेश इश्यू था. कंपनी इस रकम का यूज कर्ज चुकाने में करेगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
